सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) काफी चर्चा में हैं। ये अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। इसका फिनाले 14 अगस्त को होगा। इससे पहले ही फैंस को इस वीकेंड का वार एपिसोड में तगड़ा झटका लगा था। फिनाले से एक हफ्ते पहले ही दो कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया गया है। इसमें अविनाश सचेदव और जद हदीद के नाम शामिल हैं। दोनों ही घर से बाहर आ चुके हैं। इसी बीच घर से बाहर आने के बाद UAE मॉडल ने आकांक्षा पुरी से माफी मांगी है साथ ही उनके साथ लिपलॉक करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा…?
दरअसल, जद हदीद ने शो से बाहर आने के बाद जूम से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस घर के एक्सपीरियंस और आकांक्षा पुरी के साथ किसिंग सीन को लेकर बात की। उन्होंने हर बात का बेबाकी से जवाब दिया। दुबई बेस्ड मॉडल जद हदीद से इस दौरान आकांक्षा पुरी को बैड किसर कहे जाने को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया और एक्ट्रेस से इसके लिए माफी मांगी। जद को इस बात का अब पछतावा है कि उन्होंने एक्ट्रेस को बैड किसर बताया था। बल्कि मॉडल ने इस दौरान खुद को बैड किसर कहा और आकांक्षा को अच्छी किसर बताया है।
आकांक्षा संग किसिंग एक्सपीरियंस पर बोले जद हदीद
इसके साथ ही जद हदीद ने इस दौरान आकांक्षा पुरी संग अपने किसिंग एक्सपीरियंस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस एक बहुत अच्छी किसर हैं और वो बेहतरीन इंसान भी हैं। इनका लिपलॉक टास्क का हिस्सा था। जब एक्ट्रेस ने उनके साथ लिपलॉक किया तो वो सबकुछ भूल गए थे और उन्हें लग रहा था कि वो इस दुनिया में नहीं हैं। इस बीच मॉडल ने अपनी आंखें बंद कर रखी थी। इसे उन्होंने एक अच्छा मोमेंट बताया। इसके साथ ही जद ने उनसे मुलाकात करने और क्वालिटी टाइम बिताने की भी इच्छा जाहिर की।
बहरहाल, अगर इसके अलावा जद हदीद के बारे में बात की जाए तो वो एक लेबनानी मॉडल हैं। वो दुबई में रहते हैं और बिग बॉस से पहले वो कई एड फिल्म के लिए काम कर चुके हैं। साथ ही कई विदेशी रिएलिटी शोज में पार्टिसिपेट भी कर चुके हैं।