सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ (Bigg Boss OTT 2) का बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड ऑनएयर किया गया। जियो सिनेमा पर दिखाए गए इस एपिसोड में सलमान खान को कंटेस्टेंट्स पर भड़कते और एक कंटेस्टेंट को बेघर करते हुए देखा गया। क्लास लगने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में जिया शंकर, मनीषा रानी और जद हदीद रहे। ऐसे चलिए आपको बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट अपडेट्स बताते हैं…

फलक नाज का हुआ एविक्शन

‘वीकेंड का वार’ से पहले खबरें थीं कि इस बार शो से दो एविक्शन किए जाएंगे। इस लिस्ट में फलक नाज और जद हदीद का नाम सामने आ रहा था। पिछले हफ्ते कोई एविक्शन नहीं हुआ था। इसकी वजह से कहा जा रहा था कि इस बार दो कंटेस्टेंट की शो से छुट्टी हो जाएगी। वीकेंड का वार में घरवालों की वोटिंग के आधार पर फलक नाज का एविक्शन हुआ। उन्होंने घरवालों से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम पूछा तो ज्यादातर सदस्यों ने फलक नाज का नाम लिया और वो घर से बेघर हो गईं।

इमोशनल हुए अविनाश सचदेव

वहीं, फलक नाज के एविक्शन की खबर ने अविनाश सचदेव को तोड़ दिया। वो उनके जाने से इमोशनल दिखे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थी और प्यार की शुरुआत होती नजर आ रही थी। अविनाश को फलक से अपने प्यार का इजहार करते हुए भी देखा गया। हालांकि, एक्ट्रेस ने उनके प्यार को ठुकरा दिया था। इसके साथ ही जिया शंकर भी मायूस दिखीं। उन्होंने भी फलक नाज के लिए आंसू बहाए।

जिया शंकर और मनीषा की लगी क्लास

वहीं, सलमान खान वीकेंड का वार में जिया शंकर और मनीषा रानी की क्लास भी लगाते हुए दिखे। जिया को भाईजान ने इसलिए फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने एल्विश यादव को पानी में साबुन घोलकर पीने को दिया था। हालांकि, इस दौरान जिया ने अपनी गलती मानी। सलमान ने साबुन को बनाने वाले इंग्रीडियंड्स जिया को गिनाए और क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसके साथ ही मनीषा रानी को आशिका और अभिषेक के बीच फेक लव एंगल बनाने के लिए डांट पड़ी। सलमान ने उन्हें कहा कि वो मुखौटे पहनती हैं और इस पर वो अपने आपको डिफेंड भी करती दिखीं।