Bigg Boss OTT 2 Finale Updates: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके फिनाले में महज कुछ ही दिन बचे हैं। 11 अगस्त को इसके दूसरे सीजन को शो का विनर मिल जाएगा। लेकिन, उससे पहले ही शो में धमाकेदार चीजें देखने के लिए मिली है, जिसके बाद विनर के नाम पर और भी ट्विस्ट आ गया है। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इस बार विनर कौन होगा? शो में फिनाले से एक हफ्ते पहले ही डबल एविक्शन देखने के लिए मिला है। इसमें कोई और नहीं बल्कि जद हदीद और अविनाश सचदेव का नाम सामने आ रहा है। चलिए बताते हैं आपको शो से जुड़े सभी अपडेट्स…

शो में हुआ डबल एलिमिनेशन!

बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड से पहले ही कहा जा रहा था कि इस बार शो में डबल एलिमिनेशन होने वाला है। इस बीच जद हदीद को कहते हुए सुना गया था कि वो घर से बुरी यादें नहीं लेकर जाना चाहते हैं और ये उनका आखिरी हफ्ता हो सकता है। अब कहा जा रहा है कि शो में डबल एलिमिनेशन हुआ है। जद हदीद और अविनाश सचदेव के एलिमिनेशन की खबर सामने आ रही है। अब ऐसे में देखना और भी दिलचस्प हो गया है कि शो का कौन विनर बनता है? क्योंकि, अभिषेक मल्हान घर के कैप्टन हैं और सेफ हैं। एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। कोई किसी से जरा भी कम नहीं है।

सलमान खान ने लगाई अभिषेक मल्हान की क्लास

शनिवार को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। सलमान खान हमेशा की तरह आए और घर के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभिषेक मल्हान की क्लास लगा दी। एक्टर ने ‘फुकरा इंसान’ के फॉलोअर्स वाले बयान पर उन्हें जमकर लताड़ा। पहले तो सलमान उन्हें अपनी बात रखने का मौका देते हैं। लेकिन वो अपनी बात को रख नहीं पाते हैं। इसके बाद सलमान उन पर जमकर बरसते हैं। वो उनसे कहते हैं, ‘अभिषेक, तो आप इस शो में फॉलोअर्स लेकर आए हैं? क्या आप इस बात की गारंटी लेते हैं कि आपकी वजह से शो में फॉलोअर्स शो को देख रहे हैं? मेरा मतलब है सीरियसली? अगर आप शो में नहीं होते तो शो का क्या होता? आपने हमारी आंखें खोल दी। हम आपके आभारी हैं।’

घरवालों पर बरसीं पूजा भट्ट

इसके साथ ही पूजा भट्ट ने घरवालों पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने घरवालों को खूब सुनाया। अभिषेक ने इस पर आवाज भी उठाई और ट्विटर पर लोग उन्हें गलत ठहरा रहे हैं। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स के रिश्तों को नकली कहा है। एक टास्क के दौरान घर के सदस्यों ने एक-दूसरे को काफी जलील किया। पूजा भट्ट ने कहा कि सभी झगड़े और रिश्ते सबकुछ फर्जी है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा, ‘आप लोग छोटे लोग हैं।’ इस बात अभिषेक मल्हान चिढ़ गए और एक्ट्रेस को गलत कहा।

इसके साथ ही वीकेंड का वार एपिसोड में पूजा भट्ट ने सलमान खान से कहा, ‘यहां जो कुछ भी हो रहा है वो ठीक नहीं है। इस उम्र में शायद हम लोगों का बर्ताव ऐसा नहीं था। इन लोगों का जो लेवल और बर्ताव है, वो काफा अलग है।’ इस पर सलमान खान कहते हैं, ‘ये सब बहुत गलत चीजें हो रही हैं घर के अंदर।’ पूजा इस दौरान रो पड़ीं। वो काफी दुखी नजर आईं।

ट्विटर मनीषा रानी को विनर बनाने की हो रही मांग

वहीं, सोशल मीडिया पर मनीषा रानी का नाम ट्रेंड कर रहे हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 2 का पेंच विनर पर आकर फंसा है। लोग अपने चहेते कंटेस्टेंट को शो का विनर बनाना चाहते हैं। ऐसे में मनीषा रानी का नाम फैंस विनर के लिए सुझा रहे हैं। ट्विटर पर #DESERVING WINNER MANISHA ट्रेंड हो रहा है। इस पर 1.59 मिलियन ट्वीट्स किए जा चुके हैं।