सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन काफी चर्चा में हैं। इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसलिए इसे दो हफ्तों के एक्सटेंड कर दिया गया है। वहीं, इसकी फिनाले की डेट 13 अगस्त बताई जा रही है। बीते दिन यानी कि रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड था। इसमें सलमान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और वो एक-दूसरे पर कीचड़ भी उछालते हुए दिखे। वहीं, शो में एक शॉकिंग एविक्शन हुआ है। साइरस ब्रोचा को घर से बाहर कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं शो से जुड़े बड़े अपडेट्स…

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से चार लोग बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब पांचवे का नंबर भी लग चुका है। सलमान खान ने एविक्शन का ऐलान कर दिया है। इस बार खबर सामने आ रही है कि कंटेस्टेंट साइरस ब्रोचा को घर से बाहर कर दिया है। उन्हें होस्ट ने सेव कर दिया था और लोग पसंद भी करने लगे थे। ऐसे में उनके एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। लाइवफीड और द खबरी के मुताबिक, उनको एलिमिनेट कर दिया गया है।

साइरस ने की थी बाहर करने की रिक्वेस्ट

दरअसल, बीते दिनों ही साइरस ब्रोचा को सलमान से रिक्वेस्ट करते हुए देखा गया था कि उन्हें घर से बेघर कर दिया जाए। इसकी वजह में उन्होंने बताया था कि वो यहां पर ना ही ठीक से सो पा रहे हैं और ना ही ठीक से खा पा रहे हैं। इसलिए वीकेंड का वार में उन्हें सलमान से कहते हुए सुना गया था कि उनको अब शो से जाने दिया जाए। इसके बाद भाईजान ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट की याद दिलाई और उनसे कहा गया कि वो बॉन्ड भर सकें तो जा सकते हैं। मगर इसी बीच अब उनके एविक्शन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है।

अभिषेक मल्हान को घरवालों ने दी सजा

अभिषेक मल्हान के खिलाफ घरवालों ने एक बड़ा फैसला लिया है कि वो अब वो कभी भी घर के कैप्टन नहीं बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घरवालों ने मिलकर उनके खिलाफ एक चाल चली है। इसके बाद अब अभिषेक मल्हान ‘बिग बॉस ओटीटी’ के कैप्टन कभी नहीं बन पाएंगे। बीते एपिसोड में सलमान ने घरवालों से पूछा था कि वो किसे चाहते हैं कि घर का कैप्टन कभी ना बन पाए। इस पर सभी ने फुकरा इंसान यानी कि अभिषेक मल्हान का नाम लिया था।

अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव के बीच हुई बहस

अभिषेक मल्हान और एक्टर अविनाश सचदेव बहस हुई है। दोनों के बीच ये बहस वीकेंड का वार एपिसोड में हुई। दोनों कंटेस्टेंट के बीच ये बहस किसी टास्क के बीच हुई। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों एक-दूसरे की क्वालिटी के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं और ये टास्क इस दौरान धीरे-धीरे बहस में बदल गया।