सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT 2) का सीजन 2 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और जद हदीद (Jad Hadid) ने एक-दूसरे के साथ लिपलॉक कर काफी लाइमलाइट बटोरी थी। ऐसे में बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड देखने के लिए मिला, जिसमें सलमान कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए दिखे थे। साथ ही बीते दिन एलिमिनेशन भी देखने के लिए मिला। ऐसे में चलिए बिग बॉस के हाईलाइट्स पर एक नजर डालते हैं…

24 की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे अब्दू रोजिक

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक को लेकर शो में बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने हाल ही में घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। घर के अंदर जाने के बाद बेबिका धुर्वे ने अब्दू का हाथ पढ़ा और खुलासा किया कि वो 24 साल की उम्र तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपको बता दें कि बेबिका पेशे से एक ज्योतिषी हैं।

जद हदीद ने खुद को बताया ‘गे’

जद हदीद ने आकांक्षा पुरी संग लिपलॉक कर खूब सुर्खियां बटोरी। किस कांड के बाद मॉडल ने एक्ट्रेस को ‘बैड किसर’ कहा था। जद ने ये भी दावा किया कि उन्हें वो आकर्षक लगती थीं और शुरू में ही वो उन्हें किस करना चाहती थीं। लेकिन अब उन्हें उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है। एक टास्क के दौरान जद ने कहा कि वो उन्हें जब किस कर रहे थे तो वो कांप रही थीं। इसी बातचीत के दौरान दुबई बेस्ड मॉडल ने खुद को गे बताया। दरअसल, वो किस पर बातचीत कर रहे थे तो पूजा भट्ट ने इसका विरोध किया। इस दौरान ही उन्होंने कहा कि वो ब्वॉय नहीं हैं और खुद को गे कहा।

घर से बेघर हुईं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी को किस कांड के बाद घर से बेघर होना पड़ा। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, जद और आकांक्षा की क्लास लगाते दिखे। इस हफ्ते अभिषेक मल्हान और आकांक्षा नोमिनेटेड थे। अभिषेक घर के नए कैप्टन थे इसलिए वो सेव बच गए। वहीं, आकांक्षा को किस कांड के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और कम वोट मिले, जिसके बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। किस कांड पर सलमान ने कहा कि ‘दोनों इस चैलेंज के लिए मना कर सकते थे लेकिन उन्होंने फिर भी किया।’