सलमान खान (Salman khan) का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में जहां लगातार कंटेस्टेंट्स आपस में फ्लर्ट कर रहे थे वहीं, अब बीते दिन आकांक्षा पुरी ने सारी हदें ही पार कर दी है। जैद हदीद (Jaid Hadid) और आकांक्षा की कैमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते रहे हैं। दुबई बेस्ड मॉडल मनीषा रानी (Manisha Rani) समेत कई हसीनाओं के साथ रोमांटिक दिखे। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में जैद और आकांक्षा ने एक-दूसरे को लिपलॉक किया और ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने सारी हदें पार कर दीं। दोनों एक-दूसरे को फ्रैंच किस किया, जिसके बाद शो और एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशान पर आ गईं। लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शो को लेकर कह रहे हैं कि ये अब फैमिली शो नहीं रहा है। वहीं, एक्ट्रेस के किस के बाद लोग उन्हें भी भला-बुरा कह रहे हैं। इसके साथ ही जैद हदीद ने किस के बाद आकांक्षा ‘बैड किसर’ बताया है। जबकि दोनों ने 30 सेकंड तक एक-दूसरे संग लिपलॉक किया।

जैद हदीद से छिनी कैप्टेंसी

जहां जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी को 30 सेकंड तक किस कर टास्क को जीता और घर के नए कैप्टन बने थे। वहीं, उनसे कुछ ही देर में उनसे कैप्टेंसी छिन भी गई। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जैद ने घर के सबसे महत्वपूर्ण नियम को तोड़ा। इस वजह से उन्हें कैप्टेंसी से फायर कर दिया गया है। उनका कैप्टेंसी जीतने के कुछ ही घंटें में खत्म हो गई।

‘फुकरा इंसान’ बने घर के नए कैप्टेन

ट्विटर हैंडल खबरी के अनुसार, जैद हदीद से कैप्टेंसी छिनने के बाद ‘फुकरा इंसान’ यानी कि अभिषेक मल्हान को घर का नया कैप्टेन बना दिया गया है। फुकरा इंसान को बिग बॉस ने एक सीक्रेट टास्क दिया था। उन्हें कैप्टेन जैद के तहत नियम तोड़ने वालों की गिनती करनी थी। अभिषेक इस काम को करने में एक घंटे में ही सक्षम रहे और इसलिए, जैद से कैप्टेंसी छिन गई। वहीं, मल्हान को इस टास्क के बाद घर का नया कैप्टेन चुन लिया गया।