सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) अपने अंतिम चरण में है। शो फिनाले से महज एक हफ्ते ही दूर है। फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए वोट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फैमिली वीक में पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान के बीच शानदार कैप्टेंसी टास्क में कॉम्पिटिशन देखने के लिए मिला, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। इसी बीच खबरें हैं कि फुकरा इंसान ने इस टास्क को पूजा भट्ट को हराकर जीत लिया है। वो घर के आखिरी कैप्टन बन गए हैं। इसी के साथ ही शो को फर्स्ट फाइनलिस्ट भी मिल गया है।

हाल ही में शो में पहला टिकट टू फिनाले का टास्क खत्म हुआ है। ये काफी फैमीली ड्रामा और फाइट से भूरपूर था। लेकिन अभी ये एपिसोड टेलीकास्ट नहीं किया गया है। जबकि जियो सिनेमा लाइव में ऑडियंस ने इस टास्क को देख लिा है। इस टास्क में अभिषेक मल्हान विनर बने हैं। उन्होंने पूजा भट्ट को हराया है और कैप्टेंसी का टास्क जीता है। उनका साथ जिया शंकर, मनीषा रानी और एल्विश यादव ने दिया था। लोग उनके जीतने पर खुशी मना रहे हैं और कह रहे हैं कि पूरा सिस्टम हिला दिया। फैंस उनके टास्क जीतने पर काफी खुश हैं और उन्हें अभी से ही शो का विजेता बताने लगे हैं।

अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर को काटी चूंटी

फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान और जिया शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि यूट्यूबर सोफे पर बैठे होते हैं और तभी जिया भी उनके पास आकर बैठ जाती हैं। अभिषेक उन्हें उठने के लिए कहते हैं तो वो नहीं उठती हैं। इसके बाद वो उन्हें चूंटी काट लेते हैं। इसके बाद जिया शंकर जोर से चिल्ला पड़ती हैं। वो उन्हें पागल कहकर मारने लगती हैं। चूंटी काटने के बाद अभिषेक, जिया से कहते हैं कि ‘उन्होंने उन्हें ऐसा निशान दे दिया है, जब तक वो घर नहीं जाती हैं तब तक रहेगा।’ हालांकि, अपनी इस हरकत के बाद फुकरा इंसान लोगों के निशाने पर आ जाते हैं और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल्स करने लगते हैं।