Bigg Boss OTT 2 Finale Highlights: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। लोगों को इसके ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार था। अब वो घड़ी आ गई है और दर्शकों का इंतजार भी खत्म हो गया है। शो को आज यानी कि 14 अगस्त को इसका विनर मिल गया है। एल्विश यादव ने शो को जीत कर इतिहास रच दिया है। इसमें पहली बार हुआ है कि किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की ट्रॉफी को जीता है। उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिल हैं। इसके विनर की दावेदारी में अभिषेक मल्हान भी थे। लेकिन एल्विश की पॉपुलैरिटी के आगे फुकरा इंसान भी फीके पड़ गए। उन्हें जबरदस्त वोट्स मिले हैं। यहां पढ़ें ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फिनाले के सभी अपडेट्स…

Live Updates
23:50 (IST) 14 Aug 2023
जिया शंकर ने कनफेस की अभिषेक मल्हान के लिए फीलिंग्स

सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान के लिए अपनी फीलिंग्स को बयां की है। इस पर यूट्यूबर का जवाब काफी शॉकिंग भरा रहा। पढ़िए पूरी खबर...

23:27 (IST) 14 Aug 2023
एल्विश यादव ने रच दिया इतिहास, पहली बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने जीता शो

एल्विश यादव ने इतिहास रच दिया है। शो में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने शो को जीत लिया है। उन्होंने मनीषा और अभिषेक को बिग बॉस की ट्रॉफी को डेडिकेट किया है। पढ़िए पूरी खबर...

23:08 (IST) 14 Aug 2023
बिग बॉस ओटीटी 2 की वोटिंग लाइन्स बंद

बिग बॉस ओटीटी 2 की वोटिंग लाइन्स को बंद कर दिया गया है और वोटिंग की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही मिनट में ऐलान होगा विनर का नाम।

23:07 (IST) 14 Aug 2023
बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से बाहर आए एल्विश और अभिषेक मल्हान

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से टॉप 2 कंटेस्टेंट एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान बाहर आ गए हैं। कुछ ही देर में इसके विनर का ऐलान किया जाएगा।

23:05 (IST) 14 Aug 2023
अविनाश सचदेव और फलक नाज ने दी धांसू परफॉर्मेंस

अविनाश सचदेव और फलक नाज ने बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले में धांसू परफॉर्मेंस दी है।

22:55 (IST) 14 Aug 2023
'लॉलीपॉप लागेलु' पर मनीषा रानी ने पापा और सलमान खान के साथ किया धमाकेदार डांस

मनीषा रानी ने सलमान खान और पापा के साथ पवन सिंह के हिट सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलु' पर धमाकेदार डांस मूव्स दिखाए।

22:47 (IST) 14 Aug 2023
फिर खुली बिग बॉस ओटीटी 2 की वोटिंग्स

बिग बॉस ओटीटी 2 की वोटिंग्स लाइन्स को फिर से खोल दिया गया है। अब फैंस अपने चहेते स्टार्स को वोट कर सकते हैं और उसे जिता सकते हैं।

22:47 (IST) 14 Aug 2023
ग्रैंड फिनाले से मनीषा रानी भी हुईं बाहर

पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे के बाद ग्रैंड फिनाले से मनीषा रानी भी बाहर हो गई हैं।

22:40 (IST) 14 Aug 2023
सलमान खान की सफलता के पीछे कितनी ड्रीम गर्ल का हाथ है? दिया जवाब

कृष्णा अभिषेक ने बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान की सफलता के बारे में सवाल किया और कहा, 'आपकी सफलता में कितनी ड्रीम गर्ल का हाथ है?' इस पर भाईजान जवाब देते हैं चार। दो मां, दो बहन।

22:34 (IST) 14 Aug 2023
जिया शंकर ने किया कनफेस, अभिषेक मल्हान ने दिया जवाब

जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान के साथ अपनी फीलिंग्स को बयां किया है। वो उन्हें पसंद करती हैं। अनन्या पांडे के पूछने पर वो जवाब देती हैं। साथ ही जब अभिषेक से पूछा जाता है तो वो उन्हें अपनी दोस्त बताते हैं और उन्हें अपनी ड्रीम गर्ल बताने से मना कर देते हैं।

22:30 (IST) 14 Aug 2023
'ड्रीम गर्ल 2' की स्टारकास्ट की हुई बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में 'ड्रीम गर्ल 2' की स्टारकास्ट की एंट्री हुई है। शो में आयुष्मान खुराना ने फिल्म के किरदार पूजा बनकर एंट्री की है। साथ ही अनन्या पांडे ने भी स्टेज पर धमाकेदार एंट्री ली है।

22:26 (IST) 14 Aug 2023
फिर खुलेंगे बिग बॉस ओटीटी 2 की वोटिंग लाइन्स

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने कहा कि वोटिंग लाइन्स को एक बार फिर से खोला जाएगा। जहां आप अपने चहेते कंटेस्टेंट को वोट देकर जिता सकते हैं।

22:24 (IST) 14 Aug 2023
एलनाज ने सलमान खान के साथ 'बिल्ली-बिल्ली' पर किया धमाकेदार डांस

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में वेब सीरीज 'रणनीति' फेम एक्ट्रेस एलनाज ने 'बिल्ली-बिल्ली' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है।

22:19 (IST) 14 Aug 2023
Ranneeti: Balakot and Beyond की स्टारकास्ट ने की शिरकत

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले के लिए जिम्मी शेरगिल, प्रसन्ना और एलनाज अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Ranneeti: Balakot and Beyond के प्रमोशन के लिए पहुंचे। फिल्म रियल कंटेंट पर आधारित है।

22:11 (IST) 14 Aug 2023
बेबिका धुर्वे हुई ग्रैंड फिनाले से बाहर

पूजा भट्ट के बाद बेबिका धुर्वे भी ग्रैंड फिनाले से बाहर हो गई हैं। मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान सेफ हैं।

22:05 (IST) 14 Aug 2023
'दिल है के मानता नहीं' पर कृष्णा ने पूजा भट्ट के साथ दी परफॉर्मेंस

कृष्णा ने पूजा भट्ट के साथ गाना 'दिल है के मानता नहीं' पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। वो भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए।

22:02 (IST) 14 Aug 2023
कृष्णा अभिषेक ने खोला एल्विश का राज

कृष्णा अभिषेक ने मजाक मजाक में पूजा भट्ट के पास फोन वाले मामले का खुलासा किया है। उन्होंने भांडा फोड़ा की इस बात को फैलाने वाले एल्विश यादव थे।

21:54 (IST) 14 Aug 2023
कृष्णा अभिषेक की हुई एंट्री, लगाया कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

कृष्णा अभिषेक ने बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में एंट्री की। उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया है। वो जैकी श्रॉफ की मिमिक्री करते हुए नजर आए हैं।

21:50 (IST) 14 Aug 2023
अभिषेक मल्हान की हुई एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में अभिषेक मल्हान की एंट्री हो गई है। उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

21:49 (IST) 14 Aug 2023
फिनाले की रेस बाहर हुईं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट को बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले की रेस से बाहर कर दिया गया है। इसी के साथ ही सलमान खान ने ऐलान किया है कि इस सीजन को उनके नाम से ही जाना जाएगा।

21:39 (IST) 14 Aug 2023
श्रीदेवी के गाने पर बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में पांचों फाइनलिस्ट ने श्रीदेवी के गाने 'हवा हवाई' से लेकर कई गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

21:35 (IST) 14 Aug 2023
अविनाश और फलक नाज की सलमान ने ली चुटकी

सलमान खान, फलक नाज और अविनाश सचदेव की चुटकी लेते दिखे। वो दोनों ही कंटेस्टेंट को रिश्ते को लेकर छेड़ते दिखे। फलक ने बताया कि वो, अविनाश और बेबिका घर के बाहर साथ में मिलने वाले हैं।

21:32 (IST) 14 Aug 2023
परिवारवालों से मिले बिग बॉस ओटीटी 2 के पांचों फाइनलिस्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में पांचों फाइनलिस्ट ने परिवारवालों से मुलाकात की है।

21:24 (IST) 14 Aug 2023
बादशाह ने घरवालों से लिया विदा

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में बादशाह ने घरवालों से बात की और अब वो घरवालों से विदा ले चुके हैं।

21:10 (IST) 14 Aug 2023
बादशाह ने बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट को कराया इंट्रोड्यूस

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में बादशाह ने 5 फाइनलिस्ट को इंट्रोड्यूस कराया।

21:08 (IST) 14 Aug 2023
सलमान खान ने पलक पुरस्वानी, अविनाश सचदेव और जिया शंकर की ली चुटकी

सलमान खान ने पलक पुरस्वानी, अविनाश सचदेव और जिया शंकर की चुटक ली है। उन्होंने अविनाश और जिया को उनके रिलेशनशिप को लेकर चुटकी ली है। साथ में पलक को भी छेडा है।

21:06 (IST) 14 Aug 2023
बिग बॉस, ओटीटी पर बना नंबर वन शो

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। इसी के साथ ही सलमान खान ने ऐलान किया है कि ये सीजन सुपरहिट हुआ है और ये इंडिया का नंबर वन शो हो गया है। ओटीटी पर बना नंबर वन बना है।

21:05 (IST) 14 Aug 2023
शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले

सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। लोगों को इसके ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब वो इंतजार खत्म हो गया है। शो का फिनाले लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।

20:59 (IST) 14 Aug 2023
ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले ही हुआ बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर का ऐलान!

बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले अभी शुरू भी नहीं हुआ और इसके विनर का ऐलान भी हो गया है। बिग बॉस ओटीटी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक एल्विश यादव शो के विनर बन गए हैं। उन्हें 21.9 मिलियन वोट्स मिले हैं और अभिषेक मल्हान के साथ पूजा भट्ट रनर अप रहे हैं। इन्हें 18.7 मिलियन वोट्स मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर...

20:55 (IST) 14 Aug 2023
ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

बिग बॉस ओटीटी 2 में कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। इसका एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़िए खबर...