Bigg Boss OTT 2 Finale Abhishek Malhan-Jiya Shankar Rumours: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को रात 9 बजे स्ट्रीम किया गया। इस दौरान मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का जलवा देखने के लिए मिला। मगर बाजी एल्विश यादव मार गए। एल्विश की फैन फॉलोइंग अभिषेक पर भारी पड़ गई। शो में बादशाह, वेब सीरीज ‘रणनीति’ की स्टारकास्ट और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्टारकास्ट ने शिरकत की। इस दौरान कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया है। इस दौरान जिया शंकर से अभिषेक मल्हान को लेकर उनकी फीलिंग्स के बारे में भी सवाल किया गया। उन्होंने दिल की बात को कबूला लेकिन इस पर ‘फुकरा इंसान’ के रिएक्शन ने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के बीच शुरू से ही काफी नजदीकियां देखी गई। इनकी केमिस्ट्री सभी को काफी पसंद आई। कई बार एक्ट्रेस ने शो में अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही। यहां तक कि उनकी शादी की खबरों पर भी कयास लगाए कि वो घर से बाहर जाने के बाद शादी कर सकते हैं और अपने रिश्ते को नाम देंगे। ऐसे में अब ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के ग्रैंड फिनाले में फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर बात की गई।

अभिषेक ने दिया ऐसा रिएक्शन

शो में जब कृष्णा अभिषेक ‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्टारकास्ट से मुखातिब होते हैं तो वो इस दौरान जिया शंकर की चुटकी लेते नजर आते हैं। इस दौरान अनन्या पांडे जिया से सवाल करती हैं कि वो अभिषेक को पसंद करती हैं या नहीं। इस पर जिया कबूलते हुए कहती हैं कि वो उन्हें पसंद करती हैं। वो अपनी दिल की बात को कबूलती हैं। इस पर सलमान फुकरा इंसान की भी फीलिंग्स के बारे में पूछने की सलाह देते हैं और वो इस पर नकारते हुए सिर हिलाते हैं। वो कहते हैं कि बस दोस्त हैं। बाकी कुछ नहीं है।