सलमान खान का रिलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरू हुए चार हफ्ते हो गए हैं।
बेबिका ध्रुव, जद हदीद, अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट जैसे कंटेस्टेंट्स की वजह से शो की टीआरपी वैसे ही बनी रहती है। इस बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव और आशिका भाटिया के आने से शो और मजेदार बन गया है।
जहां बीती रात दो कंटेस्टेंट बेघर हो गए हैं। वहीं एक कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। एक मिलियन से अधिक यूजर्स ने उन्हें विजेता तक घोषित कर दिया है।
यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव हैं। जब से उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कदम रखा है, तब से पूरा गेम ही पलट गया है। वह जनता के पसंदीदा और हाउस के सबसे फेमस कंटेस्टेंट बन गए हैं।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ElvisBBWinner
दरअसल एल्विश ने आकर बिग बॉस ओटीटी 2 को और ज्यादा मजेदार बना दिया है। वह अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी संग खूब मस्ती करते हैं, तो वहीं अविनाश सचदेव को फुल टारगेट कर रहे हैं। एल्विश का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अपने गेम प्लान से उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया है कि मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान जैसे सितारों तक को पीछे छोड़ दिया है।
एल्विश के गेम को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी वजह से लोग उन्हें बिग बॉस का विनर देखना चाहते हैं। ट्विटर पर हैशटेग Elvish BB Winner ट्रेंड कर रहा है। अब तक एल्विश के लिए 1.14 मिलियन से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं और इसे 2 मिलियन तक ले जाने की बात हो रही है। एल्विश के फैन ट्विटर पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई एल्विश को शेर बता रहा है तो कोई उन्हें बेस्ट एंटरटेनर कह रहा है। कही कुछ लोग मेकर्स पर उन्हें कम दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।
सलमान खान ने भी की एल्विश की तारीफ
वहीं बीती रात वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी एल्विश की तारीफ की है। पहले तो सलमान ने एल्विश के नाम का मतलब पूछा। इसके बाद उन्होंने जिया शंकर को फटकार लगाई, क्योंकि जिया ने एल्विश को साबुन का पानी पिला दिया था।
इसी वजह से सलमान ने जिया को मिर्च का पानी पीने के लिए कहा था। हालांकि, भाईजान ने उन्हें वो पानी पीने नहीं दिया। सलमान ने जिया को एल्विश से माफी मांगने के लिए कहा था। इसी के साथ सलमान खान ने बाकी घरवालों से भी कहा कि उन्होंने एल्विश को रोका क्यों नहीं, क्या ये उनकी जिम्मेदारी नहीं बनत है। वहीं एल्विश के लिए सलमान खान ने कहा कि ‘फिलहाल एक बादल छाया हुआ है, जो एंटरटेनमेंट कर रहा है।’