सलमान खान (Salman khan) के कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) का दूसरा सीजन 17 जून को जियो सिनेमा पर ऑनएयर किया गया। ये दर्शकों को 24 घंटे लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसे में घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स पर दर्शक बराबर नजर रख सकते हैं। शो के सभी कंटेस्टेंट पहले दिन से ही काफी चर्चा में हैं। फिर चाहे वो मनीषा रानी (Manisha Rani) हों या फिर पुनीत सुपरस्टार। इस बार शो में काफी कुछ बदलाव देखने के लिए मिला है। ऐसे में पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस के घर से कोई कंटेस्टेंट महज 24 घंटे में बाहर कर दिया गया और दूसरा कंटेस्टेंट एलिमिनेट हुआ हो। इस सीजन में काफी कुछ ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
पुनीत सुपरस्टार को दिखाया घर से बाहर का रास्ता
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से मेकर्स ने यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिग बॉस का ये फैसला महज 24 घंटे के भीतर ही लिया गया। दरअसल, मामला कुछ ऐसा था कि घरवालों के साथ मेकर्स भी पुनीत की अजीबो-गरीब हरकत से काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही घरवालों के नाक में दम कर दिया था। इसकी वजह से मेकर्स को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।
पलक पुरसवानी हईं एलिमिनेट!
आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी ने घर के अंदर साथ में दूसरे दिन एंट्री की थी। ऐसे में बिग बॉस ने दोनों की एंट्री के बाद कहा था कि इनमें से कोई एक जल्द ही शो से बाहर जाएगा। इसी बीच एंट्री के बाद ही इनके बीच कैट फाइट भी देखने के लिए मिली। इसी बीच जनता का फैसला आ गया। उन्होंने बहुत तेजी से वोटिंग की और अपनी फेवरेट आकांक्षा पुरी को सेफ किया साथ ही पलक को कम वोट किया गया, जो इस ओर इशारा करता है कि पलक को जल्द ही घर से बाहर किया जा सकता है। वो एलिमिनेट हो सकती हैं।
मनीषा रानी ने जैद को किया Kiss
इसके साथ ही ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जहां गहमा-गहमी चल रही है। कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो रहे हैं और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसी बीच शो में एक अलग ही नजारा देखने के लिए मिल रहा है। एक नई प्रेम कहानी की शुरुआत होते नजर आ रही है। वो कोई और नहीं बल्कि मनीषा रानी और जैद हदीद हैं। मनीषा को बीते दिन जैद को Kiss करते और उनके साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है।
इसके साथ ही आकांक्षा पुरी भी शो के हैंडसम हंक जैद के साथ फ्लर्ट करती दिखी हैं। इसकी वजह से मनीषा रानी काफी निराश हुई हैं। इसे लेकर उन्होंने ये भी कहा कि ‘आकांक्षा जैसी भले चार क्यों ना आ जाएं वो जैद को फ्लर्ट करना नहीं छोड़ेंगी।’