Akanksha Puri Relationship status With Mika Singh: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के दूसरे सीजन का आगाज हो गया है। इसे बीती रात यानी कि 17 जून को जियो सिनेमा पर ऑनएयर किया गया है। शो में फलक नाज, जिया शंकर, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने एंट्री की है। शो में सभी की एंट्री धांसू रही है। बिग बॉस के घर में जाने से पहले कंटेस्टेंट्स से कुछ सवाल-जवाब भी हुए। इसी दौरान आकांक्षा ने मीका सिंगर संग रिश्ते पर जवाब दिया है और अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है।
बिग बॉस ओटीटी में इस बार एक पैनल भी बैठाया गया था। शो में जैसे ही कंटेस्टेंट एंट्री करते तो उनसे पैनल और सलमान खान सवाल-जवाब जरूर करते। इसी कड़ी में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी दिखीं। उन्होंने जब शो में धमाकेदार एंट्री की तो उनसे पूछा गया कि ‘स्वयंवर-मीका दी वोटी’ में मीका सिंह संग स्वयंवर रचाया था। अब तक रिश्ता कहां तक आगे बढ़ा है। इसके साथ ही उनसे ये सवाल भी किया गया कि आगे शादी का क्या इरादा है? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि ‘वो और मीका सिंह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने दोस्त के तौर पर स्वयंवर किया था। शो में कोई पंडित नहीं था।’
रिलेशनशिप स्टेटस पर बोलीं आकांक्षा पुरी
इसके साथ ही आकांक्षा पुरी ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी सलमान खान और पैनल को जवाब दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो स्वयंवर करने के बाद भी सिंगल हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘मीका दी वोटी’ एक रियलिटी शो था, जिसमे उन्होंने हिस्सा लिया था और इसे जीता भी था।
वहीं, पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं आकांक्षा पुरी ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और मीका सिंह फिलहाल अपने रिलेशनशिप को इन्जॉय कर रहे हैं। अभी वो शादी करने के मूड में नहीं हैं। अब उन्होंने बिग बॉस के मंच पर खुद को सिंगल बता कर फैंस को हैरान कर दिया है। इसे सुनकर सनी लियोनी, सलमान खान और अजय जडेजा भी हैरान रह गए। खैर, अब देखते हैं आकांक्षा का बिग बॉस का सफर कैसा रहता है।