बिग बॉस ओटीटी 2 में ऐसा कुछ हो गया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने एक दूसरे को फ्रेंच किस किया है। लाइव फीड में कुछ देर पहले ही ये नजारा दर्शकों को देखने को मिलाया है। जैड बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के फ्रेंच किसिंग ट्यूटर बने हुए हैं। उन्हें अक्सर फ्रेंच किस के बारे में बात करते देखा जाता है। आज उन्होंने आकांशा को 30 सेकंड तक किस किया। बिग बॉस ओटीटी हाउस में चीजें गरमा रही हैं। धीरे-धीरे ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है, जो टीवी में नहीं दिखाया जाता।

बता दें कि दोनों ने ये किस टीम चैलेंज में किया है। उन्हें चैलेंज मिला था कि दोनों को एक दूसरे के साथ हॉट फ्रेंच किस करनी होगी। इसी के चलते उन्होंने ये किया है। दुबई के जद हदीद आकांक्षा को पसंद करने लगे हैं और वह उन्हें कई बार बोल चुके हैं अगर वह घर के बाहर होते तो चीजें अलग होती।

आकांक्षा को अक्सर जद के साथ समय बिताते देखा जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार फ्लर्ट करते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन आकांक्षा ने अविनाश से कहा था कि उन्हें जद का टच अनकंफर्टेबल लगता है। हालांकि घरवालों का कहना है कि जद रियल हैं और आकांक्षा गेम खेल रही हैं। वह जद के साथ फ्लर्ट करती हैं और जद सच में उन्हें पसंद करने लगे हैं।

आकांक्षा ने खुद को बताया सिंगल

बता दें कि पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने अपना स्वयंवर रचाया था, जिसका नाम था ‘मीका दी वोटी’। इसमें अलग-अलग जगहों से लड़कियां मीका से शादी करने आई थीं। लेकिन बीच शो में आकांक्षा ने एंट्री ली और मीका से प्यार का इजहार किया। मीका ने सब लड़कियों को छोड़ आकांक्षा को अपनी वोटी चुना था। लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रीमियर पर आकांक्षा ने खुद का रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल बताया था।

उन्होंने शो में जद के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें कमिटमेंट से डर लगता है। बिना नाम लिए उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा से मिले धोखे के बारे में बताया था। उन्होंंने कहा था कि वह अभी किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन उन्होंने मीका के साथ अपने रिश्ते पर बात नहीं की। दर्शक और घरवाले उन्हें फेक बता रहे हैं।