Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Hospitalised: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) काफी चर्चा में है। इसके फिनाले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। विनर की रेस में अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) और एल्विश यादव का नाम सबसे आगे है। एल्विश नंबर वन पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिनाले से 24 घंटे पहले उन्हें सबसे ज्यादा 13 मिलियन वोटिंग मिली है। इसी बीच फुकरा इंसान को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि यूट्यूबर की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनकी बहन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने के लिए अपील की है।

बहन के ट्वीट के बाद टूटा फैंस का दिल

अभिषेक मल्हान के तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी यूट्यूबर की बहन प्रेरणा मल्हान ने दी। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, ‘अभी पता चला है कि अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें शायद अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस वजह से वो आज रात फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पूरे सीजन में सभी का भरपूर मनोरंजन किया है। उनके जल्द ठीक होने की कामना कीजिए।’ फुकरा इंसान को लेकर किए गए इस ट्वीट के बाद फैंस का दिल टूट गया है। वो इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स के रिएक्शन की बात की जाए तो लोग काफी चिंता में दिखे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया है। एक ने लिखा, ‘ये बहुत ही बुरी खबर है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये दिल तोड़ देने वाली खबर है। जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘स्टे स्ट्रॉन्ग चैंप।’ चौथे ने लिखा, ‘जल्द ठीक होकर लौटो अभि।’ इसी तरह से लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

24 घंटे पहले एल्विश यादव को मिले सबसे ज्यादा वोट

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में विनर्स के नाम को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का नाम टॉप पर है। लोग अपने चहेते स्टार्स को वोट कर रहे हैं। इसके ग्रैंड फिनाले में असीस कौर और टोनी कक्कड़ म्यूजिक तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनकी एंट्री के बाद इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को बंद कर दिया गया है। लेकिन वोटिंग लाइन अभी भी खुली है। ऐसे में एल्विश यादव को फिनाले के 24 घंटे पहले सबसे ज्यादा वोटिंग मिली है। उन्हें 13 मिलियन वोट मिल चुके हैं जबकि अभिषेक को 10 मिलियन वोट मिले हैं। वहीं, मनीषा रानी इस लिस्ट में 3 स्थान पर बनी हुई हैं। उन्हें 3 मिलियन वोट मिले हैं। इसके साथ ही पूजा भट्ट को 2 लाख वोट भी नहीं मिले हैं। पूजा और बेबिका चौथे और पांचवे पायदान पर हैं।