बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात अकसर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी सोफिया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं लेकिन इन तस्वीरों को उनके फैंन ने बिलकुल पसंद नहीं किया। दरअसल, सोफिया इन तस्वीरों में न्यूड नजर आ रही हैं। न्यूड होकर वह ओम की तस्वीर के साथ फोटो में पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देख कर कई लोग इस पर आपत्ति जताने लगे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि सोफिया उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
सोफिया ने इन फोटो में अल्बर्ट आइंस्टीन की कही बात लिखी है। इसके बाद वह ॐ और भगवान शिव के बारे में बात लिखती हैं। इस पोस्ट में लिखी गई बातें देख कर लोग आपत्ति जता रहे हैं। उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द लोगों को रास नहीं आ रह हैं।
सोफिया की इस हरकत को देखते हुए एक यूजर बुरी तरह से भड़का और पुलिस में शिकायत की बात कही। यूजर ने कहा कि उन्होंने सोफिया हयात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। यूजर ने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए सोफिया हयात ने ये काम किया है।
यूजर ने लिखा- मैंने ऑनलाइन कंप्लेंट कर दी है। योफिया हयात ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने के लिए वह ये सब कर रही है। आशा है गवर्नमेंट जल्द ही ऐसे लोगों केखिलाफ सख्त कदम उठाएगी।’
Filed online complaint against @sofiahayat for hurting Hindu sentiments and insulting Hindu Gods and Goddesses on her @instagram
account
I really hope govt takes strict action against such people and accounts@ippatel @TajinderBagga @ShefVaidya @AskAnshul @MODIfiedVikas pic.twitter.com/qp4R41nIdf— Ramesh Solanki (Modi Ka Parivar) ?? (@Rajput_Ramesh) April 18, 2020
सोफिया अकसर सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर करती हैं वहीं कई बार वह अपने दिए बयानों से भी ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। कुछ वक्त पहले सोफिया नन भी बन गई थीं। सोफिया इस बीच योगा भी करती देखी जाती थीं औऱ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। इसके बाद उन्होंने शादी करली। सोफिया ने इसके बाद अपने पति पर आरोप लगाया था कि लड़के ने उनसे पैसों और ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए शादी की है। बाद में सोफिया अपने पति से अलग हो गईं।