Sapna Choudhary : सपना चौधरी को हमेशा उनके फैंस ने देसी अंदाज में ही देखा है। लेकिन इस बार सपना चौधरी एक दम नए लुक में स्टाइलिश अवतार के साथ दिखाई दी हैं। सपना चौधरी ने इस बार स्टाइलिश दिखने के लिए वेस्टर्न लुक का सहारा नहीं लिया। बल्कि देसी अंदाज में स्टाइल का तड़का मारा है। सपना इस बार साड़ी लुक में दिखाई दीं। सपना ने साड़ी काफी अलग स्टाइल में ड्रैप की हुई है। फ्रिल वर्क वाली साड़ी के साथ सपना बैक लेस और डीप बैक वाले ब्लाउस पहने दिख रही हैं।
सपना का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आया है। सपना के चाहने वाले उन्हें देख कर क्रेजी हो रहे हैं तस्वीरों के कमेंट सेक्शन पर सपना के लिए एक से बढ़कर एक कमेंट लिखे जा रहे हैं। एक फैन लिखता है- ‘आप तो रॉयल प्रिंसेस लग रही हैं।’ सपना का एक फैन लिखा- ‘आपका ये साड़ीवाला अंदाज हमें बहुत पसंद आया। पर सूट में आपकी बात ही निराली है।’ सपना के फैंस उन्हें अकसर कहते हैं कि वह सूट में बेहद खूबसूरत लगती हैं तभी फैंस नेउनका नाम ‘देसी क्वीन’ भी रखा हुआ है। देखें सपना की ये तस्वीरें:-
सपना कई बार वेस्टर्न लुक में भी नजर आती हैं। सपना मिनी स्कर्ट्स या शॉट्स पहनना भी पसंद करती हैं। लेकिन सपना के फैंस उन्हें इस लुक को कैरी करते वक्त अकसर टोकते दिखते हैं।
कुछ दिनों पहले सपना चौधरी ने अपनी शॉट्स पहने हुए एक तस्वीर शेयर की थी। तो वहीं सपना ने टिकटॉक वीडियो भी बनाया था जिसमें वह शॉट्स पहनें दिखी थीं। लेकिन फैंस उन्हें ऐसे लुक में देख कर नाखुश दिखे थे।
सपना का देसी अवतार उनके फैंस के लिए असली देसी लुक है। लेकिन कई फैंस ऐसे भी हैं जो सपना को कहते हैं – ‘आप वही करो जो आपका दिल चाहे। आप वही पहनों जो आप पहनना चाहती हो।’
हरे रंग की फ्रिल स्टाइल साड़ी में पोज देते हुए सपना चौधरी।
सपना को हरियाणा की डांसिंग क्वीन माना जाता है। सपना देशभर में अपने परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। सपना की पॉपुलैरिटी ज्यादा तब बढ़ी जब वह बिग बॉस के सीजन 11 में दिखाई दीं।
सपना चौधरी ने बिग बॉस के घर में जाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।