Mandana Karimi: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट मंदाना करीमी अपने बोल्ड और ग्सैमरस मॉडल के रूप में ही जानी जाती हैं। मंदाना का सोशल मीडिया अकाउंट भी ऐसी ही तस्वीरों से भरा पड़ा है। हाल ही में मंदाना ने एक ऐसी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बता दें मंदाना के लुक की तो फैंस तारीफ कर ही रहे हैं वहीं तस्वीर के साथ उनका लिखा कैप्शन भी अपनी तरफ ध्यान खींच रहा है।
करीमा ने कैप्शन तो फारसी में लिखा है लेकिन उसके मायने कहीं गहरे हैं। मंदाना ने फारसी में लिखा- دل تنگی هرچقدر درد داره اما دلنشینه عزیز آخرین نشونه عاشقیه जिसका अंग्रेजी मतलब निकालें तो होता है- Misery is as painful as it is, but dear beloved is the last sign of love. हिंदी में समझें तो मंदाना ने लिखा- दुख उतना ही कष्टादाई होता है जितना वह असल में होता है, लेकिन प्रेम का आखिरी प्रतीक तो प्रियतम ही होता है। अब मंदाना के ऐसे लुक के तारीफ में फैंस ब्यूटीफुल, हॉट, कूल, अमेजिंग लिख रहे हैं। कई उनके फैंस फारसी में ही कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा- ईरान का प्रमुख चेहरा। एक ने फारसी में ही लिखा- अब आपका प्यार कौन है। तो एक यूजर ने उन्हें उनके देश वापस जाने की बात कह दी।
बता दें मंदाना अपने देश ईरान में प्रचलित रूढ़ियों के खिलाफ जाकर अपनी किस्मत लिखी।उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात को खुलकर बोला था कि उनका परिवाक एक रुढ़िवादी खयालात का है। ईरान में धर्म और परिवार बहुत अहम होता है। पिता साथ नहीं थे तो करियर की चिंता काफी होती थी। लेकिन मेहनत के बुते मंदाना मॉडल तक का सफर तय किया। मंदाना इन दिनों हॉरर कॉमिडी फिल्म ‘कोका कोला की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी भी नजर आएंगी।

