बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के बाद एक और एक्ट्रेस का नाम मनी लॉन्ड्रिंग में सामने आया है। Bigg Boss और Roadies कंटेस्टेंट कृति वर्मा पर 264 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप है। इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब ईडी द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। एक्ट्रेस ने ED के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

क्या है मामला?
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले जीएसटी इंस्पेक्टर थीं। आरोप है कि अपनी पोस्ट का फायदा उठाते हुए कृति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर टैक्स रिफंड के नाम पर धोखाधड़ी की है। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल कर करोड़ों का घोटाला किया है।

इस मामले में ईडी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कृति ने धोखाधड़ी का ज्यादातर पैसा भूषण पाटिल नाम के व्यक्ति के खाते में भेजा था और बाकी के पैसों से उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदी। कृति के अलावा उस प्रॉपर्टी के कागजों में एक और व्यक्ति का नाम था। हालांकि एक्ट्रेस अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों से इनकार कर रही हैं।

कृति वर्मा का वीडियो

कैसे उजागर हुआ मामला
दरअसल साल 2019, नवंबर से नवंबर 2020 तक उन लोगों ने मिलकर फर्जी टीडीएस रिफंड को मंजूरी देकर ये घोटाला किया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक सरकारी खाते से ठगी गई राशि को ट्रांसफर करने वाले बैंक ने द्वारा इसकी शिकायत कर दी गई। इसके बाद साल 2022, जनवरी में सीबीआई द्वारा घोटाले में लिप्ट अधिकारी, पाटिल और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। जांच में अन्य लोगों के साथ कृति वर्मा का नाम भी सामने आया।

कौन हैं कृति वर्मा
कृति बिग बॉस और रोडीज एक्सट्रीम में एक्स कंटेस्टेंट रही हैं। वह इससे पहले जीएसटी अधिकारी थीं। कृति जीमैट पास करने के बाद जीएसटी अधिकारी बनी थीं। इसके बाद उन्होंने रोडीज एक्सट्रीम में हिस्सा लिया। इसके बाद वह बिग बॉस 12 में आईं और अपने बर्ताव के कारण वह सुर्खियों में आईं।