सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन के कंटेस्टेंट रहे अली मर्चेंट हमेशा से ही पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ नेशनल टेलीविजन पर ही शादी की थी। बिग बॉस के घर में दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था। दोनों ने 2011 में एक-दूसरे तलाक ले लिया था। इसके बाद अली ने 2016 में अनम से शादी कर ली थी। उनका ये रिश्ता भी टिक नहीं पाया। ऐसे में अब वो तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्हें तीसरी बार एक नए साथी के रूप में प्यार मिल गया है।
अली मर्चेंट ने अपने तीसरे प्यार की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अली मर्चेंट और अंदलीब एक शिप में हैं। अली अपने घुटनों पर बैठकर अंदलीब को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर अली मर्चेंट का रोमांटिक अंदाज देखकर अंदलीब इमोशनल हो जाती हैं और वो प्रपोजल को स्वीकारते हुए उन्हें गले से ला लेती हैं। वीडियो में उनकी बोट के पीछे बुर्ज खलीफा देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में फव्वारे भी दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि अली मर्चेंट और अंदलीब एक-दूसरे को गले लगाते हैं और Kiss भी करते हैं। अली मर्चेंट ने इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘उसने हां कह दिया।’
कौन हैं अंदलीब जैद?
आपको बता दें कि अली मर्चेंट ने अंदलीब जैद को पिछले साल से डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अगर अंदलीब के बारे में बात की जाए तो वो हैदराबाद बेस्ड एक मॉडल हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। वहीं, दोनों पहली बार हैदराबाद के एक फैशन शो में मिले थे। ‘बॉम्बे टाइम्स’ के साथ बात करते हुए अली ने एक बार खुलासा भी किया था कि उनका रिश्ता आगे की ओर बढ़ रहा है।
इन्हें डेट कर रहीं अली की पहली वाइफ सारा
इसके साथ ही अगर अली मर्चेंट की पहली वाइफ और टीवी एक्ट्रेस सारा खान की बात की जाए तो वो भी रिश्ते में हैं। एक्ट्रेस शांतनु राजे को डेट कर रही हैं। वो पेशे से एक पायलट हैं। सारा ने पिंकविला के साथ बात करते हुए कहा था कि वो अपने रिश्ते को छिपाकर रखना चाहती थीं क्योंकि शांतनु एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं थे हालांकि, अब वो अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नहीं कतराती हैं। जबकि अली मर्चेंट पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। वो बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘लिबास’ में काम किया है और इसके लिए उन्होंने खूब तारीफें भी बटोरी है।