बिग बॉस 10 में कॉमन मैन कंटेस्टेंट को तौर पर इंट्रोड्यूस किए गए मनोज ‘मनु’ पंजाबी असल में कॉमन मैन नहीं हैं। जी हां मनु मल्लिका सहरावत के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। मल्लिका और मनु ने साथ में कोई फिल्म तो नहीं की। लेकिन मनु मल्लिका के शो द बैचलरेट ऑफ इंडिया:मेरे ख्यालों की मल्लिका में बतौर कंटेस्टेंट आ चुके हैं। इस शो में भी उन्होंने काफी लाइम लाइट पाई थी। ऐसे में उन्हें इंडिया वाले कैटेगरी में रखना इतना ठीक नहीं है। वैसे भी बिग बॉस में उनकी बातें सुनकर लग ही रहा है कि उन्हें पहले भी एक्सपीरियंस रह चुका है। वह अपनी टीम के सभी कंटेस्टेंट्स को अपने साथ मिलाने में लगे हुए हैं। ताकि सभी उन्हें सपोर्ट करें।

मनोज मल्लिका के साथ साल 2003 में शो कर चुके हैं। इस शो में मल्लिका अपने लिए एक पर्फेक्ट पार्टनर ढूंढ रही थीं। यह शो लाइफ ओके चैनल पर आता था। मनु शो जीतने में तो कामयाब नहीं हुए थे। लेकिन उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पेशे से बिजनेसमैन मनोज खुद को जयपुर का हीरो भी बताते हैं। फिलहाल मनोज बिगबॉस के पहले हफ्ते में नॉमिनेट हुए हैं। उनके साथ-साथ गौरव चोपड़ा, मोनालीसा और प्रियंका जग्गा पर भी एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है।

अनुराग कश्यप पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा और अभिजीत भट्टाचार्य; मोदी को बताया एक्शन हीरो

नॉमिनेशन प्रक्रिया के पहले चरण में बिग बॉस ने आकांक्षा को कंफेशन रूम में बताया। बिग बॉस ने आकांक्षा से उनके नॉमिनेशन के बारे में पूछा। आकांक्षा ने उसे राहुल और मोनालीसा को अपना नॉमिनेशन बताया। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल से उनकी ज्यादा बात नहीं हुई है तो वे उन्हें अच्छे से समझ नहीं पा रही हैं। यही बात उन्होंने मोनालीसा के लिए भी कही। मनोज ने अपना नॉमिनेशन बानी और गौरव को बताया। मनोज ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि बानी उनके लिए आगे चल कर खतरा साबित हो सकती है क्योंकि वो एक अच्छी रूलर हो सकती है। गौरव के बारे बताते हुए उन्होंने कहा  उनका एटिट्युड काफी अलग है जिनसे वे मैच नहीं कर पाते हैं। प्रियंका ने भी यही वजह बताते हुए बानी और गौरव को ही अपना नॉमिनेशन बनाया।

नवीन ने राहुल और गौरव को अपना नॉमिनेशन बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल और गौरव उन्हें काफी सीनीयर लगते हैं और उसे उन दोनों कलाकारों पर ऑर्डर चलाना अच्छा नहीं लगता। इसलिए वे उन्हें नॉमिनेट करना चाहते हैं। स्वामी ओम जी ने बानी और गौरव को अपना नॉमिनेशन बनाया। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि बानी उन्हें काफी अशांत लगती है वहीं गौरव काफी बुद्धिमान लगते हैं जो यहां फिट नहीं लगते। सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट लोकेश ने मोनालीशा और लोपामुद्रा को अपना नॉमिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों घर के अंदर काफी आलसी और बनावटी लगते हैं। उन्हें लगता है कि वे जो हैं नहीं वो बनने की कोशिश करते हैं। मनवीर ने भी यही वजह बताते हुए लोपामुद्रा और मोनालीसा को नॉमिनेट किया।

Manoj bachlorate

Read Also:बिग बॉस 10 की शुरुआत कर मनाली लौटे सलमान, साथ पहुंची चीनी एक्ट्रेस झूझू

Read Also:बिग बॉस 10: इंडिया वालों के स्ट्रटेजी मेकर बन रहे हैं मनवीर और मनु, दिखने लगी हैं खींचतान