छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं प्रिया मलिक (Priya Malik) ने फैंस को गुड न्यूज दी है कि वो मां बन गई हैं। उन्होंने होली के मौके पर बेटे को जन्म दिया है लेकिन, जानकारी अब शेयर की है। एक्ट्रेस कुछ महीनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। ऐसे में अब बच्चे के जन्म की खबर शेयर कर उन्होंने फैंस को खुश कर दिया है। प्रिया के हसबैंड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

प्रिया मालिक और उनके पति करण बख्शी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम खुलासा भी किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ने कार्टून डिजाइन में अपने आपको और बेबी को दिखाया है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी दुनिया का इस दुनिया में वेलकम करते हैं, बेबी जोरावर।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस प्रिया और करण को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

झेल चुकीं तलाक और मिसकैरेज का दर्द

आपको बता दें कि प्रिया मलिक ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ खास बातचीत में खुलासा किया था कि वो एक दर्दनाक मिसकैरेज से गुजर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं और यहां तक कि उन्होंने अपने एग्स को फ्रीज करने की भी प्लानिंग कर ली थी लेकिन, अपने पहले बच्चे को खोने की वजह से एक्ट्रेस दोबारा कोशिश करने से पहले ठीक होना चाहती थीं और खुद को उस नुकसान से उबरने में समय देना चाहती थीं।

2022 में की थी दूसरी शादी

गौरलतब है कि प्रिया मलिक ने करण से दूसरी शादी की है। इसके पहले वो भूषण मलिक की वाइफ थीं। साल 2018 में दोनों का रिश्ता टूट गया था। इसके बाद प्रिया ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी से 2019 में सगाई की थी। फिर 2022 में दोनों ने सिंपल तरीके से शादी की। अब इनके पहले बच्चे का भी जन्म हो गया है। दोनों इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।