Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का दसवां एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। शो के दूसरे हफ्ते में कई कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टास्क दिया, जिसमें हर कंटेस्टेंट को यह बताना था कि उनके हिसाब से कौन-सा सदस्य घर से बाहर होना चाहिए।

लेटेस्ट एपिसोड में एक नया दरवाजा खोला गया, जिसे ‘रूम ऑफ फेथ’ नाम दिया गया है। इस टास्क के पहले राउंड में अवेज़, नगमा और बसीर नॉमिनेट हुए।

दूसरे राउंड में मृदुल, नीलम और नतालिया शामिल थे। इस दौरान मृदुल और कुनिका की बहस हुई। आखिर में मृदुल नॉमिनेट हुए। बाद में तान्या ने अवेज से अमाल की बुराई कर दी जिसके बाद अमाल से उनका झगड़ा हो गया।

Live Updates
22:17 (IST) 3 Sep 2025

Bigg Boss 19: ‘उन्होंने मेरी नाक के नीचे चक्कर…’ कुनिका सदानंद ने ‘बिग बॉस’ के घर में खोली कुमार सानू की पोल?

कुनिका ने कुछ महीने पहले ही इंटरव्यू में अपने और कुमार सानू के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों लिव-इन में रहते थे और कुमार सानू की पत्नी ने इनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ भी की थी। …अधिक जानकारी
20:59 (IST) 3 Sep 2025

LIVE: पंजाब बाढ़ के लिए शाहरुख खान ने जताई चिंता

शाहरुख खान में आ रही बाढ़ को लेकर तमाम एक्टर्स ने चिंता जताई है और अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ये हालात देखते हुए उनका दिल दुख रहा है। साथ ही उन्होंने वहां के लोगों की हिम्मत की तारीफ करते हुए प्रार्थना की है।

18:36 (IST) 3 Sep 2025

25 साल में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच से अमिताभ बच्चन ने बांटे कितने करोड़? इनाम की रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश!

डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में KBC के बारे में दिखाया गया था। फिल्म, विकास स्वरूप की किताब ‘क्यू एंड ए’ पर आधारित है। अब इसके बारे में बात करते हुए शो में दी गई राशि का खुलासा हुआ था। …अधिक जानकारी
17:46 (IST) 3 Sep 2025

‘लोका चैप्‍टर 1’ पर कॉन्ट्रोवर्सी: एक डायलॉग पर हुआ विवाद तो दुलकर सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने मांगी माफी

सलमान के बैनर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर माफी मांगते हुए कहा कि टीम डायलॉग में बदलाव करेगी। …यहां पढ़ें
17:10 (IST) 3 Sep 2025

‘राजनीति का यही सबसे बड़ा इम्तिहान है’, स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के राजनीतिक करियर पर कमेंट से किया इनकार

स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अब उन्होंने राजनीति पर बात की लेकिन कंगना रनौत के राजनीतिक करियर पर विचार रखने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और जनता के प्रति जवाबदेही वाला काम है। …अधिक जानकारी
15:56 (IST) 3 Sep 2025

Oops मोमेंट का शिकार हुए सुनील ग्रोवर, कपिल के शो में सबके सामने खुल गई ड्रेस, देखें वीडियो

सुनील ग्रोवर का वीडियो कपिल की टीम ने शेयर किया है, जिसमें सुनील ग्रोवर Oops मोमेंट का शिकार होते दिख रहे हैं। …और पढ़ें
15:09 (IST) 3 Sep 2025

‘उससे निर्लज्ज कोई नहीं…’, पवन सिंह पर अंजलि राघव के आरोपों को भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया ‘फर्जी’, कहा- ‘फेमस होने के लिए किया’ | Exclusive

Exclusive Pawan Singh Controversy Chandani Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर अंजलि राघव ने इवेंट के दौरान कमर छूने को बैड टच बताया था और कहा था कि वो अब भोजपुरी में काम नहीं करेंगी। हालांकि, बाद में एक्टर ने इसके लिए माफी भी मांग ली थी। …यहां पढ़ें
14:15 (IST) 3 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE: फरहाना के साथ झगड़े पर क्या बोले बसीर

बसीर, अवेज़ से फरहाना की बुराई करते हुए कहता है कि अगर वह लड़का होती तो लड़ाई और भी दिलचस्प होती। वह आगे कहता है कि फरहाना हमेशा उससे बेवजह झगड़ा करने की कोशिश करती है, लेकिन अब वह बहुत विनम्रता से इससे निपटने लगा है।

14:13 (IST) 3 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE: घर में होने वाला है राशन टास्क

बिग बॉस के घर में हमेशा की राशन के लिए लड़ते-झगड़ते देखा जाता है और शो में राशन के लिए टास्क भी होते हैं। अब इस बार का पहला राशन टास्क जल्द ही होने वाला है।

14:11 (IST) 3 Sep 2025

Bigg Boss LIVE: अशनूर और अभिषेक ने घरवालों को दी चेतावनी

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट अभिषेक और अशनूर जो अब तक शांत थे वो अब जल्द ही फटने वाले हैं। अभिषेक कहते हैं कि वह धैर्य बनाए हुए हैं, लेकिन चेतावनी देते हैं कि जब वह कोई प्रतिक्रिया देंगे, तो सभी चौंक जाएँगे। अशनूर भी यही कहती हैं और कहती हैं कि उनकी खामोशी भी ज़्यादा दिन नहीं टिकेगी।

13:50 (IST) 3 Sep 2025

60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बास्टियन होगा बंद, आखिरी दिन को करेंगी सेलिब्रेट

शिल्पा शेट्टी इन दिनों 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके रेस्टोरेंट को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका मुंबई का आइकॉनिक रेस्ट्रॉन्ट बास्टियन बंद हो रहा है। इसके लिए उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है। …यहां पढ़ें
13:43 (IST) 3 Sep 2025

राजेश खन्ना की हीरोइन की हुई थी निर्दयी हत्या; एक साल बाद मिले थे फार्महाउस में दबाए गए शव

राजेश खन्ना के अंतिम फिल्मों में से एक में काम कर रही एक्ट्रेस की हत्या हो गई थी। परिवार के 5 सदस्यों के साथ वो मृत पाई गई थी। बेहद निर्दयता के साथ उसकी हत्या हुई थी। …यहां पढ़ें
12:31 (IST) 3 Sep 2025

‘इससे पहले कि मैं…’, बिना परमिशन फोटो का इस्तेमाल करने वालों को सोनाक्षी सिन्हा की चेतावनी

सोनाक्षी सिन्हा ने बिना परमिशन के उनकी फोटो का इस्तेमाल करने वाले ब्रैंड्स पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इसे जल्द से जल्द हटा लेने की चेतावनी दी है। चलिए बताते हैं ‘जटाधारा’ एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा। …पूरी जानकारी
11:39 (IST) 3 Sep 2025

Parivartani Ekadashi 2025: ‘तू कर ले व्रत ग्यारस का’ – परिवर्तिनी एकादशी पर वायरल हुआ भक्ति गीत

Parivartani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी का काफी महत्व है। 3 सितंबर 2025 को परिवर्तिनी एकादशी मनाई जा रही है। …अधिक जानकारी
11:30 (IST) 3 Sep 2025

अंजलि राघव संग विवादों के बीच पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए किसे दे रहे जान से मारने की धमकी

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बीते दिनों अंजलि राघव संग विवाद को लेकर चर्चा में थे। इसी बीच वाराणसी में पवन समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये FIR कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। …अधिक जानकारी
10:41 (IST) 3 Sep 2025

विवेक अग्निहोत्री को मिल रही जान से मारने की धमकी, पत्नी पल्लवी बोलीं- ‘मुझ पर असर नहीं पड़ता’

Pallavi Joshi on Vivek Agnihotri: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में विवेक की पत्नी पल्लवी जोशी ने भी काम किया है। …पूरी जानकारी
08:54 (IST) 3 Sep 2025

Entertainment News Live Updates: एली अवराम की दादी का निधन

पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस एली अवराम की दादी का निधन हो गया है।

08:45 (IST) 3 Sep 2025

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल नहीं ये कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा वोट के साथ बना नंबर वन, टॉप 3 में नहीं हैं अशनूर और कुनिका

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का दूसरा हफ्ता चल रहा है। सलमान खान के इस बहुचर्चित शो में कंटस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े दिखने शुरू हो गए हैं। …अधिक जानकारी