बिग बॉस 19 का 18वां दिन BB Sports Day Captaincy Task के नाम रहा। इसमें झगड़े भी हुए, रोना-धोना भी, और दोस्ती और दुश्मनी की नई बातें भी सामने आईं। कैप्टेंसी टास्क के लिए घर को दो टीमों में बाँटा गया: टीम रेड: अभिषेक, आमाल, अवेज़, प्रणीत, तान्या, मृदुल, अश्नूर, फरहाना वहीं टीम ब्लू: बसीर, नीलम, ज़ीशान, कुनिका, गौरव, नतालिया, शाहबाज़, नगमा, नेहल।

पहला राउंड – अभिषेक v/s बसीर और नेहल v/s अमाल रहा। अभिषेक और नेहल ने लिखने का काम किया। अमाल और बसीर को मिटाने का काम मिला। इस राउंड में बसीर और अभिषेक के बीच फिजिकल झगड़ा हो गया और बोर्ड टूट गया। नेहल ने आमाल पर भी शिकायत की कि वो उन पर झपटे, जिससे वो रो पड़ीं। बाद में नेहल ने कहा कि आमाल की गलती इतनी बड़ी नहीं थी, लेकिन उन्हें फिजिकल नहीं होना चाहिए था।

कहाँ देखें बिग बॉस 19?

बिग बॉस 19 आप 24 घंटे लाइव चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा रात 9 बजे JioHotstar पर और रात 10:30 बजे COLORS पर देख सकते हैं।

कौन सी टीम जीती और आगे क्या हुआ यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स साथ ही जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें…

Live Updates
19:07 (IST) 12 Sep 2025

‘उनके इरादे बुरे…’ पवन सिंह का अंजलि राघव को छूना आम्रपाली दुबे को नहीं आया पसंद, बोलीं- वहीं शिकायत करनी चाहिए थी

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह और अंजलि राघव वाले विवाद पर अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि पवन सिंह ने उनसे बात करते हुए ये माना कि उनसे बड़ी गलती हुई है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। …यहां पढ़ें
17:54 (IST) 12 Sep 2025

‘शादीशुदा मर्दों के साथ…’ पिता संग लिव-इन में रहीं कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे, बोले- मुंह खोलना नहीं…

कुनिका सदानंद ने इंडस्ट्री में रेप को लेकर बयान दिया था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट किए हैं और जान कुमार सानू ने भी अपनी भड़ास निकाली है। …पूरी जानकारी
17:08 (IST) 12 Sep 2025

‘मुझे लगता है वो मर गया’, सैफ अली खान से पहले कुणाल खेमु के घर में घुसा था चोर, सोहा ने सुनाया किस्सा

सोहा ने बताया कि उनके घर में सुबह के चार बजे कोई घुस गया था। जब कुणाल ने देखा तो पर्दे के पीछे कोई चेहरे पर रुमाल बांधे खड़ा था। कुणाल ने उसे लात मारी और वो गिर गया। …और पढ़ें
11:27 (IST) 12 Sep 2025

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अभिनेता आशीष कपूर को कथित रेप मामले में दी जमानत

आशीष कपूर एक टीवी अभिनेता हैं जो राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुके हैं। …यहां पढ़ें
09:00 (IST) 12 Sep 2025

चलती ट्रेन से कूदीं ‘रागिनी MMS रिटर्न’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा, अस्पताल में चल रहा इलाज

करिश्मा शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए घटना शेयर की है। …यहां पढ़ें
07:49 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 live: फरहाना का जीशान पर आरोप

फर्रहाना ने कहा कि ज़ीशान सबके साथ मीठा बोलते हैं, लेकिन उनके साथ नहीं। नेहल ने भी उनका साथ दिया और बोलीं कि ज़ीशान ने एक बार अपने ग्रुप का नाम लेते हुए उन्हें इग्नोर किया।

07:48 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 live updates: घी पर बहस

कुनिका ने नाश्ते में चिल्ला बनाने के लिए घी डाला। नेहल ने कहा कि घी कम है, तेल इस्तेमाल करो। कुनिका बोलीं कि उन्होंने बस एक चम्मच ही डाला है। बात बढ़ गई और दोनों के बीच बहस हो गई।

07:48 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE: अमाल और नेहल का सुलह

नेहल ने अमाल को समझाया कि उनकी नीयत गलत नहीं थी, बस टास्क में स्ट्रेटेजी रखनी चाहिए थी, फिजिकल नहीं होना चाहिए था।

07:48 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates: अश्नूर और ज़ीशान की बात

अश्नूर ने पूछा क्या गौरव ने माना कि अमाल गलत था? ज़ीशान ने हाँ कहा और ये भी बताया कि असली ग़लती अभिषेक की थी, जिसने दूसरों पर आरोप लगाया।

07:47 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 Live: तान्या की कहानी ने दिया सहारा

बाद में तान्या ने अमाल को एक कहानी सुनाई जिसमें एक गाँववाले को सबने गलत समझा, लेकिन बाद में वो राजा बना। उन्होंने कहा – अच्छे इंसान की मेहनत भगवान ज़रूर देखते हैं। इससे अमाल को थोड़ी राहत मिली।

07:46 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates: तान्या और ज़ीशान की बहस

तान्या, अमाल को समझाते-समझाते नेहल की बुराई करने लगीं। ज़ीशान ने बीच में टोका और कहा कि ऐसे वक्त पर बस अमाल को संभालना चाहिए, दूसरों की बुराई बाद में हो सकती है।

07:46 (IST) 12 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE Updates: टीम रेड जीती

अमाल ने नेहल का बोर्ड पूरा साफ़ कर दिया।