सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में भी हर सीजन के जैसे ही कंटेस्टेंट्स के बीच झड़प देखने के लिए मिल रही है। ये झड़प कभी घर में राशन के लिए तो कभी घर के काम की वजह से हो जाती है। सीजन 18 के 35 दिन हो चुके हैं। शो में काफी कुछ देखने के लिए मिला। विवियन डीसेना और रजत दलाल के झगड़े अक्सर चर्चा में रहते हैं। डीसेना को टाइम गॉड कहा जाता है। ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों कंटेस्टेंट में तीखी बहस हो गई, जिसके बाद रजत ट्रोल्स के निशाने पर आ गए और लोग उन्हें बेघर करने की मांग करने लगे।
दरअसल, ‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो कलर्स के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें विवियन और रजत दलाल जबरदस्त तरीके से लड़ रहे होते हैं। प्रोमो में देखने के लिए मिल रहा है कि अलार्म बज जाता है। इस पर रजत बिना नाम लिए विवियन को टोंट मारते हैं। इस पर विवियन भी विरोध करते हैं और चुपचाप वहां से चले जाते हैं। इस पर रजत उनके पास पीछे से जाते हैं और कहते हैं, ‘मैंने क्या बोला?’ विवियन ने कहा, ‘किसके लिए बोल रहा था।’ इस पर रजत कहते हैं, ‘मैं तो तेरे लिए बोल रहा था। सो रहा था ना तू? यहां चौड़ होकर बोल रहा था ना।’
विवियन फिर कहते हैं, ‘तूने देखा मुझे सोते हुए।’ वो जबरदस्ती विवियन से कह रहे हैं, ‘मैंने सोते हुए देखा तूझे। ये तेरे लिए बता रहा हूं तसल्ली से सुन। अगर तुझे नहीं पता कोई चीज तो ध्यान से सुन।’ इस पर चाहत कहती हैं, ‘ये जबरदस्ती का है।’ वहीं, रजत कहते हैं, ‘मेरा लहजा मेरी तहजीब मेरी ये है। तुझे जो लगता है तू वो लगा। अगर भाई तेरे में इतनी गर्मी है ना तो तू इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा। मैं किसी दिन बाहर जाऊंगा और तू यहीं रह जाएगा। तू यहीं रहेगा तो सोचकर रह जाएगा कि कुछ तो हुए है। बहुत कुछ खो गया है।’ रजत विवियन से एक दम चिपक जाते हैं इस पर वो उनका विरोध करते हैं और कहते हैं, ‘ऊपर चढ़ मत।’ फिर चाहत भी देखते-देखते दोनों के बीच पहुंचती हैं और रजत को दूर होने के लिए कहती हैं।
/
फैंस ने रजत को बताया ‘गुंडा’
विवियन और रजत का ये वीडियो सामने आने के बाद विवियन के फैंस रजत का विरोध कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही विवियन का लोग पक्ष ले रहे हैं कि वो सो नहीं रहे थे। यहां तक कि कइयों ने ये भी कहा, ‘गुंडे दलाल का यही काम है दिखने के लिए इंस्टिगेट करना। पहले अविनाश के साथ करता था अब विवियन के साथ।’ लोग रजत का बिहेवियर देखकर उन्हें ‘गुंडा’ कहने लगे हैं।
बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं ये कंटेस्टेंट
इसके साथ ही अगर इस हफ्ते शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो विवियन डीसेना के टाइम गॉड होने के दूसरे हफ्ते में नॉमिनेशन पर गहरा असर पड़ा है। इसकी वजह से घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते चुम दरांग, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, दिग्विजय राठी, रजत दलाल, कशिश कपूर और करणवीर मेहरा नॉमिनेट होते हुए नजर आए हैं।
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 18’ में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की चर्चा जोरों पर है। पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कशिश कपूर और दिग्विजय राठी थे। ऐसे में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।