Vivian Dsena Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत हो गई है। इस बार सलमान खान के शो में कई जाने-माने चेहरे देखने को मिले हैं। मेकर्स ने शहजादा धामी से लेकर चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर समेत 18 कंटेस्टेंट को लेकर आए हैं। इसी में से एक हैं टीवी एक्टर विवियन डीसेना। विवियन डीसेना छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कसम से’ से की थी।
इसके बाद कई शो में काम करके विवियन ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। विवियन की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी रही हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों से भरी रही है। फिर चाहें वह उनके धर्म बदलने की बात हो या शादी। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी एक्टर काफी लाइमलाइट में रहे हैं। चलिए जानते हैं बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट के बारे में।
एकता कपूर के शो से रखा एक्टिंग में कदम
साल 2006 में शुरू हुए शो ‘कसम से’ शो से विवियन डीसेना ने एक्टिंग में कदम रखा था। इस शो में उन्होंने विक्की वालिया का किरदार निभा कर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘प्यार की एक कहानी’ में नजर आए। फिर उन्होंने कलर्स के शो ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’ में काम किया, यह शो इतना हिट हुआ कि लोग एक्टर के अभिनय के दीवाने हो गए।
इस शो ने उन्हें काफी फेम दिया। फिर उन्होंने शक्ति- अस्तित्व के एहसास शो में भी काम किया। हालांकि, इसके बाद एक्टर इंडस्ट्री से दूर हो गए और अब उन्होंने बिग बॉस 18 से एक बार फिर टीवी की दुनिया में वापसी की है।
8 साल में टूट गई पहली शादी
एक्टिंग के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी गॉसिप का हिस्सा रही हैं। उनकी शादी की बात करें तो एक्टर ने साल 2013 में एक्ट्रेस और मॉडल वाहबिज दोराबजी से पहली शादी की थी। हालांकि, 2021 में 8 साल बाद इनके रास्ते अलग हो गए। दोनों की पहली मुलाकात प्यार की एक कहानी शो में हुई थी। इसके बाद एक्टर ने साल 2022 में इजिप्ट की जर्नलिस्ट नौरान अली से दूसरी शादी की। दोनों ने बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की थी। अब इस शादी से एक्टर की एक बेटी भी है।
धर्म बदलकर कबूला इस्लाम
विवियन ने अपने धर्म बदलकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस वजह से वह काफी सुर्खियों में भी रहे थे। एक्टर ईसाई धर्म में पैदा तो हुए, लेकिन अब वह इस्लाम फॉलो करते हैं। इस बारे में वह खुद भी कई बार बात कर चुके हैं। एक बार उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि हां, मैंने 2019 में रमजान के महीने से इस्लाम फॉलो करना शुरू किया था। अब दिन में 5 वक्त की नामाज पढ़ने से मुझे सुकून मिलता है।
