Bigg Boss 18 Grand Finale Updates: सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को इसका विनर मिल गया था। शो 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था और 19 जनवरी 2025 को इसक ग्रैंड फिनाले हुआ। शो में 18 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी और फिर कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आए। इस सीजन में कुल 23 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला था, जिसमें करण सबसे आगे रहे और उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले वो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के भी विनर रहे।
करण का मुकाबला टॉप 5 में विवियन, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम के साथ था। इनमें से पहले चुम बाहर हुईं, फिर अविनाश और फिर रजत दलाल। टॉप 2 में विवियन और करण बचे और जनता ने ढेर सारे वोट देकर उन्हें Bigg Boss 18 का विनर बना दिया।
‘बिग बॉस’ में कुछ कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई थी। सबसे पहले दिग्विजय राठी और कशिश कपूर ने एंट्री ली। इसके बाद एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री दिखाई दी थीं।
‘बिग बॉस’ के इस सीजन में 18 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। ये कंटेस्टेंट्स चुम दरांग, मुस्कान बामने, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, ऐलिस कौशिक, सारा खान, अरफीन खान, हेमलता शर्मा, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, गुणरत्न सदावर्ते, विवियन डीसेना, शहजादा धामी, ईशा सिंह और रजत दलाल थे।
17 सीजन हिट होने के बाद ‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर, 2024 को ऑन एयर हुआ था। सलमान खान के इस सीजन की थीम टाइम ट्रेवल पर बेस्ड थी, जिसमें कंटेस्टेंट्स का पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर देखने को मिला।
