Arfeen Khan On Bigg Boss 18: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में एक और एविक्शन हो गया है। इस बार दुबई के रहने वाले माइंड कोच अरफीन खान घर से बेघर हुए हैं। बता दें कि वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने इस बात का एलान किया कि जिसे जनता से सबसे कम वोट मिले हैं, वो अरफीन खान हैं। अरफीन बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के भी माइंड कोच रह चुके हैं। ऐसे में जब यह शो शुरू हुआ था, तो उन्होंने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया था।

हालांकि, अब अरफीन बिग बॉस के घर से बाहर आ गए हैं। ऐसे में उन्होंने शो से जुड़ी अंदर की कई बातें शेयर की हैं। साथ ही अविनाश मिश्रा से लेकर विवियन डीसेना तक कई कंटेस्टेंट पर निशाना भी साधा है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

सारा के साथ मजबूत हुआ रिश्ता

बिग बॉस 18 से बाहर होने के बाद अरफीन खान ने स्क्रीन के साथ बात करते हुए शेयर किया कि उनका एलिमिनेशन सारा को उनके बर्थडे पर दिए गए उपहार की तरह था। यहां तक ​​कहा कि शो में उनके सफर को खत्म होते देख हर कोई भावुक हो गया था।

इसके आगे कंटेस्टेंट ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत कॉम्पिटिटिव हूं, हमारे बीच कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। बिग बॉस के घर में हमारा रिश्ता और मजबूत हो गया है। साथ ही माइंड कोच ने यह भी शेयर किया कि कैसे कैसे उन्हें और उनकी पत्नी को अक्सर घर के अंदर निशाना बनाया जाता था।

शो में आने से पहले कही थी ये बात

बता दें कि शो के एक एपिसोड में देखने को मिला था कि जब अरफीन अपनी पत्नी सारा के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे थे। इसका वॉयस नोट घर में भी चलाया गया था, जिसे सभी ने सुना था। इसके बारे में बात करते हुए कंटेस्टेंट ने कहा कि हमें निशाना बनाया गया और वह वॉयस नोट सही कॉन्टेक्स्ट में नहीं था। यह उसके विपरीत था कि उन्होंने इसे कैसे दिखाया और क्या कहा गया। यह दिखाया गया कि मैंने अपनी पत्नी को कमजोर कहा और उसे घर छोड़ देना चाहिए।

हालांकि, मैंने कहा था कि वह एक सॉफ्ट हार्ट वाली महिला है और यह घर उसके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। मैंने आने से पहले उससे कहा था कि मुझे यकीन नहीं है कि उसे शो में आना चाहिए या नहीं, मैं इस बारे में चिंतित था। वहीं, घर के सदस्यों के बारे में बात करते हुए अरफीन ने कहा कि मुझे रजत दलाल और चाहत पांडे पसंद हैं, वे रियल और ऑथेंटिक हैं, वे हेरफेर नहीं करते हैं। वहीं, अविनाश, ईशा और एलिस किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, यहां तक कि कुछ हद तक विवियन भी।

अविनाश को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि अविनाश ट्रॉफी जीतने के लिए किसी को भी गटर में डाल सकता है। मैं विवियन को दिल से कोचिंग दूंगा, क्योंकि वह अपने दिमाग का बहुत अधिक इस्तेमाल करता है। मैंने कई बार शिल्पा को परेशान किया है और उसने गंभीर भाषा का इस्तेमाल किया है, लेकिन वह बहुत गुस्से में और बेहद अस्थिर हो सकती है। वह सुरक्षित खेल रही है, लेकिन श्रुतिका उसे फटकार लगाएगी और उस पर काबू पा लेगी।

Bigg Boss 18: एकता कपूर को मिली नई ‘नागिन’, ‘बिग बॉस 18’ की इस कंटेस्टेंट पर लगाएंगी दांव! खुद किया खुलासा

/