BB 17 Winner, Bigg Boss Season 17: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17 Grand Finale Winner) के विनर को लेकर सभी काफी समय से एक्साइटेड थे। अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे के पास शो के विनर की दावेदारी थी। फैंस अपने-अपने चहेते के जीतने की कामना कर रहे थे। ऐसे में मुनव्वर फारूकी ने बाजी मार ली है। इसी के साथ ही अभिषेक कुमार शो के रनर अप रहे हैं। मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक और मन्नारा को पछाड़ दिया है। फैंस ने भारी वोटिंग करके मुनव्वर को शो का विनर बना दिया है।

अभिषेक कुमार शो में अपनी पर्सनल लाइफ के लिए काफी सुर्खियों में रहे हैं। शो में उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ एंट्री की थी और शुरुआत में ही दोनों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली थी। इसके बाद आगे भी इनके बीच जबरदस्त झगड़े देखने के लिए मिले। ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल की एंट्री हुई थोड़ा ट्विस्ट आया। अभिषेक का इस दौरान इमोशनल एंगल भी देखने के लिए मिला। समर्थ को थप्पड़ मारकर एक्टर काफी चर्चा में रहे।

फेवरेट रहे सिद्धार्थ शुक्ला

अभिषेक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ को देखा था। ऐसे में वो सिद्धार्थ शुक्ला के फैन रहे हैं। दिवंगत एक्टर अभिषेक के फेवरेट रहे हैं। आपने देखा होगा कि जब अभिषेक की थप्पड़ कांड के बाद शो में वापसी हुई थी तो उनका सिद्धार्थ वाला एक्ट और गुस्सा देखने के लिए मिला था।

परिवार के खिलाफ चुनी थी एक्टिंग की राह

अभिषेक कुमार आज भले ही पॉपुलर हैं। लेकिन, उनके लिए यहां तक पहुंचना काफी आसान नहीं था। उन्होंने परिवार के खिलाफ एक्टिंग की राह चुनी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में स्ट्रगल को लेकर बताया था कि फैमिली एक्टिंग के खिलाफ थी। परिवार वाले इसकी वजह से उनसे बात नहीं करते थे। उनकी फैमिली नहीं चाहती थी कि वो इस फील्ड में जाएं। बल्कि घर वाले चाहते थे कि वो एयरफोर्स में ज्वॉइन करें। लेकिन, अभिषेक एक्टर बनना चाहते थे तो वो 2017 में घर से भाग गए थे। उन्होंने स्ट्रगल 9वीं क्लास से ही शुरू कर दिया था। शुरू से ही वो बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करने लगे थे। अभिषेक ने बताया था कि उनका असली स्ट्रगल 2017 में शुरू हुआ था।

आपको बता दें कि अभिषेक का पहला शो ‘उड़ारिया’ था, जिसमें वो ईशा मालवीय के साथ दिखे थे। इस सीरियल के दौरान ही दोनों प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि, बाद में उनका दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ‘बिग बॉस 17’ में दोनों अपने विवादों की वजह से खूब चर्चा में रहे। एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए थे।