Firoza Khan Aka Khanzadi Allegation on Abhishek kumar: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 17) के किसी भी सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। शुरू से ही इसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दिखे हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में तो प्रीमियर के दिन से आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया था। ‘उड़ारिया’ फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में अब घर की सदस्य और रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने लगाए हैं। उन्होंने फिजिकल असॉल्ट के आरोप लगाए हैं। ऐसे में चलिए आपको खानजादी से लेकर इस आरोप के बारे में बताते हैं…
पहले शुरुआत अभिषेक कुमार पर लगे आरोपों से करते हैं। ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया था कि खानजादी यानी कि सिंगर फिरोजा खान को अभिषेक नींद से जगाते और उन्हें नॉमिनेट करते हुए नजर आते हैं। इसे दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती है। इनके बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर घर में गलत काम करने का आरोप लगाते हैं। मामला यही नहीं शांत होता है जब सभी कंटेस्टेंट अपने कमर में चले गए तो फिरोजा खान ने अभिषेक को मानसिक रूप से बीमार बताया क्योंकि वो उन पर चिल्ला रहे थे। इसके आगे फिरोजा खान को अभिषेक पर ये भी आरोप लगाते हुए देखा गया कि उन्होंने उन पर शारीरिक तौर पर हमला किया। उस दौरान वो सो रही थीं।
कौन हैं खानजादी?
अब आते हैं खानजादी यानी कि फिरोज खान पर। अब बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं। फिरोजा खान सिंगर-रैपर हैं, जो कि असम से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अफगानिस्तान से हैं और मां इंडियन हैं। उन्होंने म्यूजिक में कोई ट्रेनिंग नहीं ली, लेकिन अपने जुनून के दम पर यहां तक पहुंची हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गाना बनाना शुरू कर दिया था। उन्हें बचपन से ही गाने लिखने का शौक था और इसी वजह से वो अपने सपनों का पूरा करने के लिए घर से भागकर मुंबई आ गई थीं। वो घर से कोई एक नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो वो घर से पांच बार भाग चुकी हैं मगर, अपने सपनों को उड़ान देने के लिए।
‘हसल 2.0’ से मिली पहचान
आपको बता दें कि फिरोजा खान को पॉपुलैरिटी एमटीवी शो ‘हसल 2.0’ से मिली थी। उन्होंने अपने गानों और रैप से जजेस को काफी इंप्रेस किया था। इसके बाद उन्होंने शो में ‘आजादी’, ‘नो बाउंड्रीज’ और ‘तराजू’ जैसे गाने गाए और दर्शकों का दिल जीत लिया।
जैद हदीद के लिए आकांक्षा पुरी को दी थी धमकी
फिरोजा खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में तब आईं जब उनका नाम ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के एक्स कंटेस्टेंट और दुबई बेस्ड मॉडल जैद हदीद के साथ जुड़ा। उस समय टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के अफेयर की चर्चा उनके साथ जोरों पर थी और इसी बीच खानजादी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो आकांक्षा को धमकी देते हुए दिखी थीं और उन्हें जैद से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने इस दौरान जैद को अपना बॉयफ्रेंड बताया था।