Bigg Boss 17: बिग बॉस के 17वें सीजन को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। अब तक घर में तमाम झगड़े देखने को मिले। शादीशुदा कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को अक्सर झगड़ते हुए देखा गया है, जिसके बाद बाकी घरवालों ने उनके रिश्ते पर उंगलियां भी उठाई। लेकिन अब दूसरा शादीशुदा कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आपस में लड़ते हुए दिखे। उनका झगड़ा इतना बढ़ गया कि ऐश्वर्या ने अपने पति को पागल तक कह दिया।

अंकिता को कहा चुड़ैल

कलर्स ने एक प्रोमो जारी किया था, जिसमें ऐश्वर्या और विक्की आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। लेकिन दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि अंकिता और नील को भी बीच में आना पड़ा। इसके बाद अंकित और ऐश्वर्या के बीच बहस शुरू हुई और दोनों चिल्लाने लगे। इस बीच ऐश्वर्या ने अंकिता को कई बार चुड़ैल कहा।

पति के साथ ऐश्वर्या ने पार की हदें

ऐश्वर्या और नील के बीच अक्सर बहस होती रहती है, लेकिन इस बार बात हाथ से निकल गई। ऐश्वर्या ने नील से कहा कि वह उन्हें कुछ कह रही हैं क्या उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है। इसपर नील कहते हैं कि उनके हाथ भरे हुए हैं उन्हें ये दिखाई नहीं दे रहा है। इसपर ऐश्वर्या ने नील को पागल कह दिया। दोनों के बीच बहस होती गई और वह एक दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाते गए। नील ने ऐश्वर्या से कहा कि वह उनपर न चिल्लाएं लेकिन ऐश्वर्या ने उन्हें शट अप कह दिया। इसपर नील ने कहा, “तुम हर समय चिल्लाती रहती हो। मैं यहां तुम्हारी सुनने के लिए ही नहीं हू।”

इससे पहले भी ऐश्वर्या को कई बार झगड़ते हुए देखा गया है लेकिन नील बहुत प्यार से उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब उनकी लड़ाई हद से ज्यादा बढ़ गई और ऐश्वर्या ने उन्हें भला बुरा कह दिया। फैंस को ये बात कतई पसंद नहीं आ रही है और वह ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या को अपने पति की इज्जत करनी चाहिए।

आपको बता दें कि नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन इस शो के दो शादीशुदा कपल हैं। जिन्हें बिग बॉस अक्सर फेवर करते दिखते हैं। लेकिन इस शो में इनकी आपस में नहीं बन पा रही है। ऐश्वर्या ने इस हफ्ते विक्की जैन को नॉमिनेट किया है, जिसे लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़े हुए।