सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस 17’ काफी चर्चा में बना हुआ है। जहां शो में शुरू से ही कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही थी वहीं, इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैंस और दर्शकों को शॉक्ड कर दिया है। उन्होंने हिंट दिया है कि वो कुछ ठीक नहीं लग रही हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ टेस्ट्स भी बिग बॉस के घर में ही कराए हैं। ऐसे में फैंस को गुडन्यूज का इंतजार है। लेकिन ये कोई पहली बार शो में नहीं हो रहा है, जो शॉकिंग भरा ट्विस्ट आया है। इससे पहले भी लिपलॉक से लेकर शादी और प्रेग्नेंसी के धमाकेदार ट्वि्स्ट आ चुके हैं। चलिए डालते हैं एक नजर…
रिद्धिमा पंडित-नेहा भसीन का लिप किस
इसकी शुरुआत ‘बिग बॉस 1’ से करते हैं। इस शो में पहली बार रिद्धिमा पंडित और नेहा भसीन ने लिप किस किया था। दोनों ने एक टास्क के दौरान लिप किस किया था। इनके इस एक्ट ने लोगों के होश उड़ा दिए थे।
आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने किया लिपलॉक
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आकांक्षा पुरी और जद हदीद का लिपलॉक काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने 30 सेकंड का लिपलॉक किया था। ऐसा रोमांस शो में पहली बार देखने के लिए मिला था। इसकी वजह से एक्ट्रेस को शो से बाहर भी जाना पड़ा था।
सारा खान और अली मर्चेंट की शादी
‘बिग बॉस 4’ के कंटेस्टेंट सारा खान और अली मर्चेंट से करते हैं। दोनों ने घर में ही निकाह कर लिया था। इस शो में हुई ये पहली शादी की थी। हालांकि, दो महीने बाद ही उनका रिश्ता टूट गया था।
गौहर खान ने रचा इतिहास
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान को ‘बिग बॉस 7’ में देखा गया था। वो इस शो की पहली ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं, जिन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था। फिर ऐसा धमाकेदार कमबैक किया कि वो इसकी विनर बनकर लौटीं।
मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने की शादी
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह ‘बिग बॉस 10’ में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने खुद कहा था कि वो नेशनल टीवी पर शादी करना चाहती थीं। इसलिए, मेकर्स ने उनकी ये विश पूरी की थी।
जसलीन मथारू का बिकिनी लुक वायरल
इसके साथ ही ‘बिग बॉस 12’ में एक्ट्रेस जसलीन मथारू काफी चर्चा में रही थीं। उनका और भजन सम्राट अनूप जलोटा का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा। रिलेशनशिप के साथ एक्ट्रेस के बिकिनी लुक ने खूब बवाल मचाया था। बिकिनी में पूल में एंट्री कर तड़का लगाया था।
वाइल्ड कार्ड एंट्री ने जीती ट्रॉफी
‘बिग बॉस’ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड से ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री की। इसमें उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और वो शो की ट्रॉफी को जीतकर ही इससे बाहर आए।
