Bigg Boss 17: बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए समर्थ जुरेल करीब एक साल से ईशा मालवीय को डेट कर रहे हैं। जिस वक्त समर्थ ने घर में एंट्री ली थी वह अभिषेक कुमार से काफी नाराज नजर आए थे। ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बताने से इनकार कर दिया था। जिसे लेकर घर में काफी ड्रामा भी हुआ और आखिरकार ईशा ने सबको बता दिया कि वह और समर्थ उनके बॉयफ्रेंड हैं। लेकिन अब इस शो में सब उल्टा ही हो रहा है। समर्थ जो ईशा के लिए आए थे वह उन्हीं से झगड़ रहे हैं और अभिषेक से पहले उनकी लड़ाई हो रही थी तो अब दोनों दोस्त बनते नजर आ रहे हैं।

टीवी के सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू हुए 3 हफ्ते होने जा रहे हैं। पहले दिन से ही ये सीजन काफी दिलचस्प बना हुआ है। इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस भी खेल रहे हैं। पहले बिग बॉस ने घर को मोहल्ले में बदल दिया और इसके अंदर तीन घर बना दिए- दिल, दिमाग और दम। शो में आए कंटेस्टेंट्स को इस बार बांट दिया गया है। इसके साथ ही इस बार का फॉर्मेट काफी अलग है। सिंगल्स के साथ कपल्स भी इस शो का हिस्सा हैं।

ईशा मालवीय और उनके पूर्व प्रेमी अभिषेक कुमार ने साथ में बीबी हाउस में एंट्री ली थी। दोनों के खूब झगड़े हुआ करते थे और इसमें और तड़का लगाने के लिए घर में ईशा के करंट लवर की एंट्री करवा दी गई। शो के प्रोमो में अभिषेक और समर्थ को साथ में बैठकर ईशा के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।

ईशा पर भड़के समर्थ

प्रोमो में दिखाया गया कि समर्थ, ईशा पर भड़क रहे होते हैं। ईशा अपने हाथ में पानी का गिलास लिए खड़े होते हैं, जिसे समर्थ गुस्से में हाथ मारकर तोड़ देते हैं। ये सब देख अभिषेक का रिएक्शन काफी अजीब होता है। इसके बाद ईशा, समर्थ से कहती हैं कि अगर उनका बर्ताव ऐसा रहेगा तो वह रिश्ता तुरंत खत्म कर देंगी। बाद में समर्थ को रोते हुए दिखाया जाता है और अभिषेक उन्हें समझाते हैं। दोनों साथ बैठे होते हैं और अभिषेक, समर्थ से कहते हैं, “इसमें ऐसा क्या है कि हर किसी को इससे प्यार हो जाता है?” इसपर दोनों हंसने लगते हैं।

आपको बता दें कि समर्थ की एंट्री से पहले अभिषेक एक पजेसिव लवर की तरह ईशा के साथ पेश आ रहे थे। वह उन पर भड़क रहे थे और अगर ईशा उनसे बात नहीं कर रही थीं तो वह काफी परेशान हो रहे थे। लेकिन समर्थ के आने के बाद अभिषेक काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह अन्य लड़कियों के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। जिससे ईशा को फर्क पड़ रहा है। अभिषेक इन दिनों खानजादी के साथ प्यार भरी बातें करते दिख रहे हैं।