‘बिग बॉस 17’ के पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह करण जौहर नजर आए थे। जिन्होंने अभिषेक कुमार के साथ हाथापाई करने के लिए सनी आर्या उर्फ तहलका को बेघर कर दिया। इस हफ्ते वीकेंड का वार में आकर सलमान खान ने अभिषेक को सच्चाई का आईना दिखाया है। उन्होंने अभिषेक को वीडियो दिखाया, जिनमें वह अलग-अलग मौकों पर झगड़ा करते नजर आए। सलमान ने उन्हें एहसास दिलाया कि वह कैसे सामने वाले को झगड़ा करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
कुछ दिन पहले ईशा मालवीय और अभिषेक के बीच गंदी जुबानी बहस हुई थी। जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट्स किए थे। ईशा ने अभिषेक के वन नाईट स्टैंड का खुलासा किया था, जिसके बाद अभिषेक ने भी कहा था कि ईशा भी कई बार ऐसा कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के साथ बहस में ईशा पर पर्सनल कमेंट किए। इन बातों को लेकर सलमान खान ने उन्हें जमकर लताड़ा है। सलमान ने उन्हें नकली कंटेस्टेंट बताया।
सलमान ने कहा कि अगर ‘बिग बॉस’ के घर में अगर सबसे नकली कंटेस्टेंट का अवॉर्ड दिया जाता तो उसके हकदार केवल अभिषेक होते। सलमान ने कहा, “ईसा को ये कहना कि रात को कहीं और जाकर…। अगर मेरे सामने ये बात कही होती तो मैं आपको निचोड़ देता।”
इसके बाद सलमान ने ईशा से कहा कि अगर अभिषेक आगे से रोए, चीजें तोड़े या अपना सिर पटके तब भी वह उनके पास न जाएं। ईशा ने सलमान की बात पर हामी भरी।
क्यों झगड़े थे ईशा और अभिषेक?
दोनों के बीच झगड़ा किचन से शुरू हुआ था। जहां अभिषेक और अरुण आपस में बहस कर रहे होते हैं। तभी ईशा भी अभिषेक को कमेंट करती हैं और दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। पहले ईशा उनकी बॉडी पर कमेंट करती हैं और कहती हैं कि वह स्टेरॉइड्स लेते हैं। इसके बाद अभिषेक, ईशा के लिए कहते हैं कि वह ब्यूटी इंजेक्शन लेती हैं। इसके बाद ईशा ने अभिषेक के वन नाईट स्टैंड के बारे में बताया। इसके बात अभिषेक ने कहा कि ईशा ने भी कई बार वन नाईट स्टैंड किए हैं।