Bigg Boss 17 Nov 4 Highlights In Hindi: सलमान खान के टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का तीसरा वीकेंड का वार शनिवार को दिखाया गया। हर बार की तरह ही इस बार भी एक्टर ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इससे पहले भाईजान ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार को समझाने के अलावा ईशा मालवीय और खानजादी की पोलपट्टी खोली थी, जिसके बाद घर में काफी गर्मा-गर्मी का माहौल था। कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस भी देखने के लिए मिल ही रही है। ऐसे में अब तीसरा वीकेंड का वार भी खास रहा है। घर से दूसरा कंटेस्टेंट बेघर हो चुका है। चलिए बताते हैं ‘बिग बॉस 17’ से जुड़े सभी अपडेट्स…
‘बिग बॉस 17’ के शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड की शुरुआत एविक्शन से करते हैं। सलमान खान शो में आते हैं और ‘टाइगर 3’ के गाने पर परफॉर्म करते हैं। इस दौरान वो घर में जाते हैं और तहलका से कहते हैं कि उनकी वाइफ का फोन आया था, जो बोलीं कि उन्हें अरुण नाम की सौतन नहीं पसंद है। इसके साथ ही शो के दूसरे एविक्शन की बात की जाए तो इस हफ्ते मॉडल मनस्वी ममगई को घर से बेघर किया गया है। कम वोटों की वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा है।
नील-विक्की ने तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने नील भट्ट और विक्की जैन की क्लास लगाई। उन पर आरोप है कि उन्होंने शो का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। भाईजान घरवालों से पूछते हैं कि घर में आने से पहले किसने किससे बात की थी और कौन एक-दूसरे को जानता था? इस पर विक्की और नील ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बात हुई थी कि क्या है कैसा है। विक्की ने कहा कि वो शो को लेकर काफी नर्वस थे। वहीं, ईशा ने बताया कि उन्होंने अभिषेक को कॉल किया था। एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें सलाह दी थी कि वो पिछला कुछ भी लेकर शो में नहीं आएंगी। बस गेम पर फोकस करेंगे। इसके बाद सलमान शो में एक क्लॉज भी पढ़ते हैं और इस पर सना रईस खान बताती हैं कि एंडेमॉल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से इन्हें घर से निकाला जा सकता है लेकिन, एक्टर कहते हैं कि इन्हें घर से बाहर नहीं निकाला जाएगा।
नील-विक्की की लड़ाई क्यों?
वीकेंड का वार में सलमान खान, विक्की और नील से एक और सवाल करते हुए नजर आते हैं कि विक्की, नील से लड़ाई होने पर बार-बार ये क्यों कहते हैं कि हमारी बात हुई थी ना। तो इसका क्या मतलब है? जब फोन पर हालचाल लिया था तो ये क्यों? इस पर नील ने जवाब दिया कि उनकी बात यही हुई थी कि वो हंसी-खुशी रहेंगे। फिर भाईजान ने कहा कि ऐसा नहीं है। उनकी प्लानिंग कुछ और थी क्योंकि पहले चारों दोस्त थे फिर लड़ाई हुई और अब दोस्ती। इस पर ऐश्वर्या और नील दोनों ने ही बताया कि ऐसा नहीं है कुछ चीजें बुरी लग रही थीं तो बस वही निकला है।
शो में आए सिंगर किंग
वीकेंड का वार में सिंगर किंग ने एंट्री की थी। उन्होंने अपनी आवाज और गाने से घरवालों को मदहोश कर दिया था। साथ ही सिंगर घर के सदस्यों के साथ गेम भी खेलते नजर आते हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर सवालिया निशान उठाते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान ऐश्वर्या ने कहा कि वो विक्की पर भरोसा नहीं कर पाती हैं। इसके बाद विक्की कहते हैं कि वो भरोसा कमाएंगे। वहीं, अंकिता कहती हैं कि वो सना के दिल में कभी भी जगह नहीं बनाना चाहती हैं। अभिषेक तहलका पर गाली देने और चीजें फेंकने का आरोप लगाते हैं। ईशा का मानना है कि मुनव्वर बैकफुट पर खेलते हैं।