Bigg Boss 17 Grand Finale Updates: ‘बिग बॉस 17′ का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। शो को सलमान खान ने होस्ट किया। इसमें बतौर गेस्ट कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं, सभी कंटेस्टेंट्स बारी-बारी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को एंटरटेन किया। उनकी धांसू परफॉर्मेंस के प्रोमो पहले ही सामने आ चुके थे, जिसके बाद फैंस इसके ग्रैंड फिनाले के लिए एक्साइटेड हो गए थे। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। शो शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। ये पूरे 6 घंटे तक चला। बॉस 17’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी थे। लेकिन, ट्रॉफी सिर्फ एक को ही मिली है। इसमें टॉप 2 में मुनव्वर और अभिषेक पहुंचे। वहीं, ट्रॉफी मुनव्वर ने जीती।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 17’ के विनर को 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। शुरुआती दिनों में ये राशि एक करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि एक कार भी गिफ्ट दी जाएगी। शो 15 अक्टूबर को ऑनएयर हुआ था, जो करीब चार महीने से ज्यादा चला। नया घर, यूनिक थीम और अलग-अलग प्रोफेशन के सितारों ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

Live Updates

Bigg Boss 17 Finale Live

09:16 (IST) 28 Jan 2024
अभिषेक कुमार की परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले से अभिषेक कुमार की परफॉर्मेंस का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो ‘बेख्याली…’ गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। अब उनके साथ फीमेल कौन है ये साफ नहीं हो पाया है।

09:13 (IST) 28 Jan 2024
ईशा और समर्थ की होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में ईशा और समर्थ जुरैल की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलने वाली है। इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें दोनों ‘कह दो ना कह दो ना यू आर माय सोनिया…’ पर शानदार मूव्स दिखा रहे हैं।

09:11 (IST) 28 Jan 2024
आयशा खान ने मुनव्वर के साथ परफॉर्मेंस के लिए किया इनकार

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी कि 28 जनवरी को होने वाला है। सलमान खान शाम 6 बजे शो को होस्ट करेंगे। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी के साथ परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है।

Bigg Boss 17 Finale Live