Bigg Boss 17 Grand Finale Updates: ‘बिग बॉस 17′ का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। शो को सलमान खान ने होस्ट किया। इसमें बतौर गेस्ट कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं, सभी कंटेस्टेंट्स बारी-बारी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को एंटरटेन किया। उनकी धांसू परफॉर्मेंस के प्रोमो पहले ही सामने आ चुके थे, जिसके बाद फैंस इसके ग्रैंड फिनाले के लिए एक्साइटेड हो गए थे। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। शो शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। ये पूरे 6 घंटे तक चला। बॉस 17’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी थे। लेकिन, ट्रॉफी सिर्फ एक को ही मिली है। इसमें टॉप 2 में मुनव्वर और अभिषेक पहुंचे। वहीं, ट्रॉफी मुनव्वर ने जीती।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 17’ के विनर को 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। शुरुआती दिनों में ये राशि एक करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि एक कार भी गिफ्ट दी जाएगी। शो 15 अक्टूबर को ऑनएयर हुआ था, जो करीब चार महीने से ज्यादा चला। नया घर, यूनिक थीम और अलग-अलग प्रोफेशन के सितारों ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

Live Updates

Bigg Boss 17 Finale Live

19:10 (IST) 28 Jan 2024
Bigg Boss 17 Finale LIVE: तहलका भाई और जिग्ना वोरा ने किया रैंप वॉक

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में तहलका भाई और जिग्ना वोरा ने रैंप वॉक की। ओरी दोनों की परफॉर्मेंस देख खुश हो गए।

19:08 (IST) 28 Jan 2024
विक्की जैन ने सना रईस खान और आयशा खान के साथ की रैंप वॉक

ओरी ने घरवालों को रैंप वॉक का टास्क दिया। इसकी शुरुआत विक्की जैन, सना रईस खान और आयशा खान के साथ हुई। विक्की ने दोनों हसीनाओं के साथ रैंप वॉक की।

19:03 (IST) 28 Jan 2024
ओरी ने दिखाई गिफ्ट में दी जाने वाली कार की झलक

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले से पहले ओरी ने घर में एंट्री की और उन्होंने विनर को गिफ्ट में दी जाने वाली कार की झलक दिखाई है।

19:01 (IST) 28 Jan 2024
घर में आए ओरी, कंटेस्टेंट्स के साथ की मस्ती

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में ओरी की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने घर वालों के साथ जमकर मस्ती की। ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल अपनी परफॉर्मेंस से घरवालों को एंटरटेन करते हुए नजर आए।

18:49 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के विनर से पहले घर में हुआ स्पेशल अवॉर्ड शो

‘बिग बॉस 17’ के विनर को लेकर जहां फैंस एक्साइटेड हैं वहीं, इससे पहले ही स्पेशल अवॉर्ड शो हुआ, जिसमें घरवालों को ट्रॉफी दी गई।

18:44 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के घर सुनील लहरी ने की एंट्री

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में भारती सिंह के बाद सुनील लहरी की एंट्री हो चुकी है। वो महिला के गेटअप में कंटेस्टेंट्स को गुदगुदाते हुए नजर आ रहे हैं।

18:40 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के घर से बाहर गई भारती सिंह

भारती सिंह ‘बिग बॉस 17’ के घर से बाहर जा चुकी हैं। घर में कृष्णा अभिषेक अकेले बचे हैं और कंटेस्टेंट्स को घर में हंसा रहे हैं। भारती फिर से शो में थोड़ी देर में लौटेंगी।

18:24 (IST) 28 Jan 2024
ग्रैंड फिनाले में हुआ चिंटू वर्सेज मुनव्वर

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में समर्थ जुरैल वर्सेज मुनव्वर फारूकी के बीच देखने के लिए मिला। कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने दोनों का टास्क दिया था, जिसमें दोनों शायरी के जरिए एक-दूसरे का मजाक उड़ाया।

18:21 (IST) 28 Jan 2024
समर्थ जुरैल ने की मुनव्वर की मिमिक्री

कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने घर में कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते दिखे। समर्थ जुरैल ने मुनव्वर की मिमिक्री की और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बोले की जहां जाएं वहीं रियल भाभी हैं।

18:13 (IST) 28 Jan 2024
नील भट्ट और विक्की के बीच हुई बहस

कृष्णा अभिषेक, नील भट्ट को विक्की को रिश्ते को लेकर सलाह देने के लिए कहते हैं वो कहते हैं कि विक्की नहीं सीख पाएंगे। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। मगर कृष्णा इसे जल्द ही रोक देते हैं।

18:11 (IST) 28 Jan 2024
कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया मुनव्वर का मजाक

कृष्णा अभिषेक ने मुनव्वर की मजाक उड़ाया है। उन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ और गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक उड़ाया है।

18:10 (IST) 28 Jan 2024
कृष्णा अभिषेक ने खोली विक्की की पोल

कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के सामने पति विक्की जैन को लेकर राज खोला है कि उन्होंने घर पर जाने के बाद जमकर पार्टीज की।

18:09 (IST) 28 Jan 2024
कृष्णा अभिषेक ने मन्नारा और मुनव्वर के रिश्ते का उड़ाया मजाक

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक ने मन्नारा और मुनव्वर के रिश्ते का मजाक उड़ाया है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे में अब कृष्णा अभिषेक ने मजाक उड़ाया है।

18:04 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक की भी हुई एंट्री

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक ने एंट्री ले ली है। वो जैकी श्रॉफ के किरदार में कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं।

18:03 (IST) 28 Jan 2024
शुरू हुआ ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में और कलर्स टीवी पर लाइव देख सकते हैं। भारती सिंह घर में एंट्री कर चुकी हैं और अपनी कॉमेडी से बवाल मचा रही हैं।

18:01 (IST) 28 Jan 2024
अभिषेक कुमार की सोलो परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल

‘बिग बॉल 17’ के ग्रैंड फिनाले से अभिषेक कुमार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो सोलो परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर की धांसू परफॉर्मेंस फैंस का दिल जीत रही है।

17:42 (IST) 28 Jan 2024
‘कभी खुशी कभी गम’ पर अंकिता और विक्की की रोमांटिक केमिस्ट्री

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले से अंकिता और विक्की का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कपल को ‘कभी खुशी कभी गम’ पर रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

17:40 (IST) 28 Jan 2024
‘पठान’ के गाने पर मन्नारा चोपड़ा की धमाकेदार परफॉर्मंस

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले में मन्नारा चोपड़ा धमाकेदार परफॉर्मंस देने वाली हैं। वो दो परफॉर्मेंस देंगी पहली सोलो और फिर मुनव्वर फारूकी के साथ। एक्ट्रेस का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस ‘पठान’ के गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही हैं।

16:42 (IST) 28 Jan 2024
मन्नारा ने मुनव्वर फारूकी के साथ अपनी दोस्ती को बताया बेस्ट

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि मन्नारा, मुनव्वर के साथ अपनी दोस्ती को सबसे बेस्ट बताया है। दोनों साथ में डांस परफॉर्मेंस भी देने वाले हैं।

16:40 (IST) 28 Jan 2024
फैंस ने मुनव्वर फारूकी को बताया किंग

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले शुरू होने वाला है। इसी बीच मुनव्वर फारूकी का बर्थडे भी है और फैंस उनके जन्मदिन को जमकर सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड कर रहा है और फैंस उन्हें किंग बता रहे हैं।

16:35 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगे सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि ग्रैंड फिनाले की पार्टी को इन्जॉय करने के लिए सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित शो में आ रहे हैं। प्रोमो में दोनों स्टार्स खुद इस बात की जानकारी देते हैं।

16:25 (IST) 28 Jan 2024
मुनव्वर फारूकी, मन्नारा के साथ मचाएंगे बवाल

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले से मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रही हैं। इसमें इनकी दोस्ती और बॉन्ड को देखा जा सकता है।

16:22 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में तहलका मचाएंगे अरुण और ‘तहलका भाई’

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले से अरुण माशेट्टी और ‘तहलका भाई’ का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों सलमान खान के गाने ‘जुम्मे की रात…’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। इसमें वो मुनव्वर फारूकी पर तंज कसते भी दिखाई दे रहे हैं।

16:20 (IST) 28 Jan 2024
कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने की फुल कॉमेडी

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह एंट्री करने वाले हैं। उनका प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों सभी कंटेस्टेंट्स के साथ फुल ऑन मस्ती मजाक कर रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

16:18 (IST) 28 Jan 2024
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले की पार्टी में अंकिता मचाएंगी बवाल

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले शुरू होने वाला है। इसी बीच अंकिता लोखंडे का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो सोलो परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रही हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

12:40 (IST) 28 Jan 2024
सना रईस खान ने बताया कौन हो सकता है ‘बिग बॉस 17’ का विनर

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले आज शाम 6 बजे से होस्ट किया जाएगा। इसी बीच सना रईस खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो कह रही हैं कि अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी में से कोई भी जीतेगा तो वो खुश हैं।

12:04 (IST) 28 Jan 2024
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की धमाकेदार परफॉर्मेंस

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। दोनों ऑनस्क्रीन राहुल और अंजलि बनकर परफॉर्म करते दिखाई देने वाले हैं। इतना ही नहीं वो ‘कभी खुशी कभी गम’ गाने पर कपल गोल्स भी देते हुए दिखाई देने वाले हैं। शो का प्रोमो शेयर किया गया है।

10:53 (IST) 28 Jan 2024
फैंस सेलिब्रेट कर रहे मुनव्वर फारूकी का जन्मदिन

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी का नाम टॉप पर है। इसी बीच आज वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस ने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया है। सोशल मीडिया पर अपने चहेते कंटेस्टेंट्स को फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं।

09:21 (IST) 28 Jan 2024
मुनव्वर फारूकी ने घरवालों से मांगी माफी

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले से पहले मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो घरवालों से गले लगकर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस स्वभाव की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

09:17 (IST) 28 Jan 2024
6 घंटे चलेगा ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 17′ का ग्रैंड फिनाले 6 घंटे चलने वाला है। इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें देख सकते हैं कि सलमान खान जानकारी दे रही हैं कि पार्टी चलने वाली है 6 से 12। इसमें शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट भी दिखाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 17 Finale Live