सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस’ में अक्सर जोड़ियां बनती और बिगड़ती देखी गई हैं। इसके सीजन 17 में भी ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है। बीते कुछ दिनों पहले ही विक्की जैन और सना रईस खान की नजदीकियों की खबरें खूब रही थीं। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। ऐसे में अब सना रईस खान को शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में शो से बाहर कर दिया गया है। शो से बाहर आने के बाद ही उन्होंने विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते और हाथ पकड़ने वाले मामले पर खुलकर बात की है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
दरअसल, सना रईस खान ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद टीवी 9 हिंदी से बात की और इस दौरान उन्होंने विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया। इंटरव्यू में उनसे उस वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए पूछा गया कि वो और विक्की हाथ पकड़कर क्या बातें कर रहे थे? इस पर सना ने कहा कि उन्होंने अभी तक उस क्लिप को नहीं देखा है। लेकिन, याद करते हुए कहा कि विक्की उनसे ये कह रहे थे कि जिसके साथ उनका कनेक्शन है उनके साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।
सना से क्या बोले विक्की?
सना खुलासा करती हैं कि यहां पर विक्की का ईशारा खुद की तरफ होता है। वो उन्हें उनके साथ ज्यादा रहने के लिए कर रहे थे। इससे विक्की का मानना था कि सना ज्यादा खुश रहेंगी। सना ने आगे बताया कि उन्होंने इस पर विक्की से कहा कि वो जिसके साथ कनेक्ट करती हैं, वो किसी और के साथ इस शो में आया है। ऐसा नहीं है कि वो अकेला है। सना ने बताया कि उन्होंने विक्की से सवाल किया कि ऐसे में वो उसके साथ कैसे कनेक्ट करें? उसके साथ कैसे समय बिताएं? विक्की उन्हें कह रहे थे कि उन्हें उनके साथ ज्यादा रहना चाहिए। सना ने माना कि इन सब बातों के दौरान ही हाथों का जेस्चर हुआ था।
विक्की संग अपने रिश्ते पर बोलीं सना रईस खान
इसके अलावा सना रईस खान ने विक्की जैन के साथ रिश्ते पर भी अपनी बात रखी और कहा कि वो और विक्की सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनका मानना है कि वो किसी भी गेम के लिए इतना नीचे नहीं गिर सकती हैं और ना ही ऐसी लड़की हैं। सना ने ये भी बताया कि विक्की को उनके साथ समय बिताना काफी पसंद था। लेकिन, वो 24 घंटे उनके साथ नहीं बैठती थीं। विक्की संग अपने बॉन्ड को लेकर सना ने कहा कि अंकिता वहां हमेशा उनके सामने रहती थीं। विक्की के साथ-साथ अंकिता भी उनकी अच्छी दोस्त हैं। सना ने बताया कि वो बिग बॉस के घर में हमेशा कंफ्यूज रहती थीं। उन्हें घर में रिश्ते ज्यादा आसानी से समझ नहीं आते थे।