सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 17’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो में इन दिनों मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में मुनव्वर की पर्सनल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई है। मुनव्वर फारूकी पर एक साथ कई लड़कियों को डेट करने का आरोप लगा है।
आयशा खान द्वारा मुनव्वर पर लगाए इस आरोप ने फैंस को हैरान कर दिया था। आयशा ने मुनव्वर के कई राज खोल। वहीं अब दोनों के बीच दोस्ती होती नजर आ रही है। जहां बीते दिन मुनव्वर आयशा के लिए मन्नारा से लड़ते हुए नजर आए तो वहीं अब मुनव्वर ने आयशा को प्रपोज कर डाला है।
मुनव्वर ने आयशा को किया प्रपोज
दरअसल टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर ने ‘बिग बॉस 17’ में आयशा को प्रपोज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर ने आयशा से कहा कि ‘यदि हम अपना आपसी मामले सुलझा देते हैं, तो क्या आपके परिवार वाले मुझे स्वीकार कर लेंगे? क्या हमारा कोई भविष्य है?’ इसका जवाब देते हुए आयशा ने कहा कि ‘तुम सच में हमारे बीच चीजें ठीक करना चाहते हो?’ इस पर मुनव्वर ने कहा कि ‘अगर मैं करना चाहता हूं, तो बिल्कुल करना चाहूंगा।’
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘अब नाजिला का क्या होगा? पहले तो रो रहा था कि नाजिला को अपनी जिंदगी में अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है। ये क्या हो रहा है भाई?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘मुनव्वर भाई मास्टरमाइंड हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि’ ये दोनों ही फेक हैं।’
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘कई राज खुल सकते थे इसलिए मुनव्वर ने पहले ही दाव खेल दिया।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘बेचारा बहुत डरा हुआ है।’ बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी और आयशा खान ने एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं मुनव्वर ने भी आयशा को लेकर कई खुलासे किए हैं।