‘बॉग बॉस 17’ लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो को खूब पसंद किया जा रहा है। शो को खूब पसंद किया जा रहा है।  बिग बॉस 17 में इस वक्त आयशा खान और मुनव्वर फारूकी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शुरुआत से मुनव्वर फारुकी कंटेस्टेंट बने हुए हैं। लोग उनकी गेम स्ट्रेटेजी को अब तक पसंद करते आए हैं, लेकिन अब आयशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही उनका गेम बिगड़ गया है।  मुनव्वर चीजों को ठीक करने के लिए आयशा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। इन दोनों का रिश्ता समझ पाना दर्शकों के लिए काफी मुश्किल हो रहा हो रहा है। जहां आयशा ने एंट्री करते ही मुनव्वर के कई राज खोले थे तो वहीं एक बार फिर उन्होंने मुनव्वर पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें झूठा बताया है।

आयशा ने मुनव्वर पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल मुनव्वर ने कुछ समय पहले बताया था कि वह बिग बॉस में आने से पहले दो महीने तक अपने बेटे के साथ थे। दोनों ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया औप दोनों बेहद खुश थे। वहीं अब आयशा खान ने दावा किया है कि मुनव्वर ने झूठ बोला हैं। वह शो में आने से पहले उनके साथ रह रहे थे। इस बात का खुलासा आयशा ने ईशा मालवीय, अंकित लोखंडे और समर्थ जुरैल के सामने किया है।

मुनव्वर को बताया झूठा

आयशा ने कहा कि जब मैं उसको शो में कुछ बात करते हुए देखती थी, तो मुझे लगता था कि टिक मार्क ये भी झूठ, वो भी झूठ। मैंने उसे बोलते हुए सुना कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है, जबकि दो महीने तक तो मैं उनके साथ रहीं…आपका बेटा आपके साथ नहीं रहता था। आखिर के एक हफ्ते पहले बुला लिया, मुझे पता तो चले क्या ये सब गेम के लिए कर रहे हो या नहीं। ये इनका पैटर्न रहा है, चीट करना पैटर्न रहा है प्रूफ है मेरे पास। शुरुआत से ये इसका पैटर्न रहा है और इस बात को वो जानता है। लेकिन इसे कभी बदला नहीं। मैं मुनव्वर जैसे लोगों को बदलते देखना चाहती हूं।

ईशा के सामने किया बड़ा खुलासा

आयशा की बाते सुनने के बाद ईशा ने सब अभिषेक और मनारा को बताया कि आयशा ने कहा है कि वह मेंटली बहुत कुछ बर्दाश्त कर रही हैं। अगर उन्होंने अपना मुंह खोला, तो मुनव्वर का गेम बिगड़ जाएगा। आयशा शो में आने से पहले नाजिला से मिलकर आई है। इतना ही नहीं ईशा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आयशा ने उन्हें बताया है कि मुनव्वर और उनके बीच फिजिकल रिलेशनशिप रह चुका है। ईशा से आयशा के इस खुलासे के बाद सभी दंग रह जाते हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं कि यह बहुत बड़ी बात है। नेशनल टीवी पर उनके लिए इतनी पर्सनल बातें शेयर करना ठीक नहीं है,वह महज 21 साल की हैं। कल को उनकी शादी भी होनी है। ये सब ठीक नहीं है। इसके बाद अभिषेक मुनव्वर से कहते हैं कि आयशा ने ईशा को बताया है कि तुम दोनों के बीच फिजिकल रिलेशनशिप रह चुका है। मुनव्वर इस बात को मानने से मना कर देते हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं कि तो फिर वह लड़की नेशनल टीवी पर ऐसे क्यों बोल रही है, किसी लड़की के लिए ऐसे बोलना ठीक नहीं है।