सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) का आगाज हो चुका है। शो में 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। इसमें से दो कपल की एंट्री हुई है। पहला कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हैं, जिन्होंने अपनी धांसू एंट्री से फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ ही दूसरा कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैं लेकिन ये दोनों टीवी के एक्स कपल हैं और साथ में सीरियल ‘उड़ारिया’ में काम किया था, जहां वो एक-दूसरे के नजदीक आए थे। इसके प्रीमियर में दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही ब्रेकअप और रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की। इसी बीच अभिषेक ने बताया कि वो ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गए थे।
‘बिग बॉस 17’ की प्रीमियर में एंट्री के बाद अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के साथ सलमान खान ने रिलेशनशिप को लेकर बात की। इस दौरान अभिषेक ने एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप की बात को कबूला लेकिन ईशा ने रिश्ते की बात को ही नकार दिया। बल्कि उन्होंने इस पर कहा कि वो इसे रिलेशनशिप नहीं बल्कि एक अट्रैक्शन मानती हैं, जो किसी के साथ भी हो सकता है। दरअसल, सलमान ने पहले दोनों को उनका प्रीमियर से पहले का एक वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने रिश्ते पर बात की थी। अब सो में आने के बाद तो दोनों इस वीडियो को देखने के बाद आपस में ही भिड़ गए। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा फिर इसी बीच अभिषेक ने ब्रेकअप के बाद का हाल भी बयां किया।
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गए थे अभिषेक
वहीं, इसके साथ ही अभिषेक ने बताया कि वो ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गए थे। यहां तक कि उन्हें इससे मूव ऑन करने में 6-7 महीने लग गए थे। वो सो नहीं पाते थे और ना ही खा पाते थे। इसके साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि ईशा किसी और को डेट भी करने लगी थीं। ब्रेकअप को दो महीना भी ठीक से नहीं हुआ था और वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं हालांकि, एक्ट्रेस किसी और को डेट करने की बात को नकारती रहीं।
ईशा को लेकर काफी पोजेसिव थे अभिषेक
अभिषेक शो में ये भी बताते हैं कि वो ईशा मालवीय को लेकर काफी पोजेसिव थे। उन्होंने इससे पहले किसी भी एक्ट्रेस को डेट नहीं किया था। इसलिए, जब भी कोई एक्टर उनके नजदीक जाता था तो वो इसे पसंद नहीं करते थे। कई बार उन्होंने ईशा को इसे लेकर बोला तो उन्होंने समझाया कि वो एक एक्टर हैं और उन्हें ऐसा करना पड़ेगा। इसी बीच एक्स कपल ने एक किस्सा भी सुनाया कि अभिषेक ने एक बार तो खुद को कमरे में लॉक कर लिया था। दरअसल, ‘उड़ारिया’ के सेट पर एक्ट्रेस की शादी का सीन फिल्माया जा रहा था। इसे देखकर उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इसे लेकर उनका सोचना था कि शादी एक बार होती है तो ये उनके साथ ही होनी चाहिए थी किसी और के साथ नहीं। वहीं, ईशा अभिषेक के साथ आगे बढ़ना चाहती थीं। उनका मानना है कि उनके बीच बहुत कुछ हो चुका है। ईशा ने उन पर आरोप लगाया कि किसी लड़की के साथ फिजिकल वॉयलेंस होना उन्हें पसंद नहीं है।