Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के शो से बाहर होने की खबर के बाद उनके पिता ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें वह ‘बिग बॉस 17’ के होस्ट सलमान खान से अपील करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक के पिता चाहते हैं कि उनके बेटे को एक मौका दिया जाएगा। उनका कहना है कि ईशा और समर्थ ने अभिषेक को प्रवोक किया, जिसके कारण उनका हाथ उठा।

आपको बता दें कि घर की नई कैप्टन अंकिता लोखंडे के फैसले के बाद अभिषेक को शो से बाहर कर दिया गया है। बीते दिनों अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मारा था। जिसके बाद सभी लड़कियों ने कहा था कि उन्हें घर में असुक्षित महसूस हो रहा है। इसके बाद अब अभिषेक के पिता ने एक वीडियो जारी करते हुए अभिषेक को दूसरा मौका देने की अपील की है।

उन्होंने कहा,”जिस तरह ईशा और समर्थ अभिषेक को प्रवोक करते आए हैं, किसी ने इस तरह नहीं किया। उन्होंने उसकी मेंटल हेल्थ का मजाक बनाया और उसके पिता के बारे में भी कहा। ये सही नहीं था।” अभिषेक के पिता ने उन्हें इमोशनल बताया। उन्होंने कहा,”सलमान खान आपका दिल बहुत बड़ा है, मेरे बेटे को माफ कर दो, उसे एक मौका दे दो।” अभिषेक के पिता चाहते हैं कि उनके बेटे को एक बार फिर शो में जाने का मौका दिया जाए।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अभिषेक के साथ ईशा और समर्थ का आपस में झगड़ा हो रहा था। इस दौरान समर्थ, अभिषेक को प्रवोक कर रहे थे और अभिषेक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद सभी घरवाले हैरान रह गए थे। मुनव्वर के कहने पर अभिषेक ने बिग बॉस से माफी भी मांगी थी। लेकिन वह शो से बाहर हो गए।

अभिषेक पर हाथ उठाने के लिए तहलका को किया था बाहर

आपको बता दें कि इस सीजन में इतिहास दोहराया गया है। सनी आर्या उर्फ तहलका ने बहस में अभिषेक की टी-शर्ट का कॉलर पकड़ लिया था। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था। अब अभिषेक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।