‘बिग बॉस 17’ दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में बिग बॉस के घर में जमकर बवाल देखने को मिला। पूर्व में कपल रह चुके ईशा मालवीय और अभिषेक के बीच गंदी लड़ाई हुई और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला। ऐश्वर्या ने अभिषेक को लेकर कहा कि वह वन नाईट स्टैंड कर चुके हैं, इसपर अभिषेक भी नहीं चुप बैठे और उन्होंने भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की पोल खोल डाली।

किचन में अभिषेक और अरुण का झगड़ा हो रहा था, तभी मुनव्वर उन लोगों को रोकते हैं। तभी ईशा, मुनव्वर से कहती हैं कि अभिषेक नहीं समझेंगे। तभी अभिषेक, ईशा से भिड़ जाते हैं। ईशा, अभिषेक की बॉडी पर कमेंट करती हैं और कहती हैं कि वह स्टेरॉइड्स लेते हैं। इसके बदले अभिषेक, ईशा के लिए कहते हैं कि वह ब्यूटी इंजेक्शन लेती हैं। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के कैरेक्टर पर बात करना शुरू कर दिया।

ईशा, अभिषेक की बात सुनकर हैरान रह गईं और उन्होंने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। लेकिन अभिषेक ने अपनी मां की कसम खाई और कहा कि ये बात सच है। इसके बाद ईशा ने अभिषेक के वन नाईट स्टैंड के बारे में बताया। इसके बात अभिषेक ने कहा कि ईशा ने भी कई बार वन नाईट स्टैंड किए हैं।

अभिषेक और समर्थ में भी हुआ झगड़ा

ईशा की लड़ाई में समर्थ दोनों को शांत कराते हैं। लेकिन बाद में उनकी अभिषेक के साथ बहस हो जाती है। समर्थ उन्हें कहते हैं, “तू खोखला है।” अभिषेक कहते हैं, “कितना खोखला हूं जाकर ईशा से पूछ। वो तेरे को अच्छे से बताएगी।” इसके बाद अभिषेक कहते हैं, “रात को देखियो, पार्टी में ही है ना…”