Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 का रोमांच चरम पर है। हर सीजन की तरह 13वें सीजन में भी हंगामा जोरों पर है। बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मी देसाई और असीम रियाज के चर्चे लोगों की जुबान पर हैं। बिग बॉस के 13वें सीजन की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी भी पर भी लोग नजरें गड़ाए रहते हैं। हालांकि देवोलीना पर एक खास शख्स ने न केवल नजरें टिकाईं बल्कि उन्हें शादी का प्रस्ताव तक दे डाला। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि खुद को क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान हैं। उन्होंने देवोलीना के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रपोजल तक दे डाला।

बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना की क्यूट अदाओं से केआरके दीवाने हो गए हैं। देवोलीना के लिए उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिए करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। कमाल राशिद खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, देवोलीना अब मेरी सबसे पसंदीदा बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं। वह बहुत ही प्यारी और सुंदर हैं। मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं। लव यू बेब। हम देवोलीना से प्यार करते हैं।

कमाल खान ने 20 नवंबर को भी एक ट्वीट किया है। यह भी बिग बॉग कंटेंस्टेंट को लेकर है। बिग बॉस 13 की शुरूआत से ही कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई चली आ रही है। बीते एपिसोड्स में भी दोनों के बीच की लड़ाई जारी रही। इन्हीं दोनों की लड़ाई पर कमाल राशिद खान ने रिएक्शन दिया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ को सलाह दी है, जबकि रश्मि का समर्थन किया है। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ खलनायक की तरह हो गए हैं। सिद्धार्थ बिना किसी वजह से ही रश्मि को निशाना बना रहे हैं। सिद्धार्थ को रश्मि की जीवन भर इज्जत करनी चाहिए। वह उनकी गर्लफ्रेंड रही हैं’। मालूम हो कि इस बार घर से बेघर होने के लिए पांच सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य, आरती सिंह और खेसारी लाल यादव के नाम शामिल हैं। वहीं बीते हफ्ते अरहान खान शो से बाहर हो गए थे।