Bigg Boss 13: सलमान खान की ‘गुत्थी’ से बिग बॉस के घर में शादी हो गई है! दरअसल, सलमान के बिग बॉस शो में सुनील ग्रोवर आए हैं, वो भी गुत्थी बन कर। ऐसे में एक बार फिर से सलमान की शादी का जिक्र हो गया। फिर क्या सलमान को सिंगल देख कर गुत्थी का मन फिसला और उन्होंने जबरन सलमान से शादी करली। एक प्रोमो सामने आया हैजिसमें सलमान खुद को बचाते दिख रहे हैं लेकिन गुत्थी सलमान से शादी करके ही मानती है।

गुत्थी सलमान के हाथ में पेंट ब्रश देती है जिसमें लाल रंग लगा होता है। वह लाल रंग सलमन गुत्थी की भरते हैं औऱ खूब हंसते हैं। फन यहीं खत्म नहीं होता, आगे ‘गुत्थी’ सलमान से सुहागरात भी मनाती है और फिर बेबी ‘राधे’ को सलमान से भी मिलाती है। गुत्थी बताती है कि यह सलमान और उसका बच्चा है।

गुत्थी के हाथ में बेबी डॉल होती है जो कुछ कुछ सलमान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के कैरेक्टर ‘राधे’ से मिलता है। डॉल के बाल राधे कैरेक्टर की तरह बने होते हैं। दर्शक बेबी राधे को देख कर खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान जोर जोर से हंसते नजर आ रहे हैं। बेबी राधे को देख कर सलमान ने कैसे रिएक्ट किया देखें:-

बता दें, आज है वीकेंड का वार। सलमान खान शो में आएंगे और घरवालों को बताएंगे कि उन्होंने पूरे हफ्ते क्या क्या गलतियां कीं। इस बीच सलमान खान अरहान की भी क्लास लगाएंगे। अरहान खान ने पिछले दिनों रश्मि की पीठ के पीछ शेफाली बग्गा से बात की थी। उन्होंने कहा था- ‘रश्मि सड़क पर आ गई थी। तब मैंने उन्हें संभाला था।’

ऐसे में सलमान खान अरहान को झाड़ते नजर आएंगे कि उन्हें जब मना किया गया था तो क्यों उन्होंने इस बारे में बात की। तो वहीं रश्मि के घर से आज उनके भाई गौरव भी आने वाले हैं जो कि उन्हें अरहान की सच्चाई बातएंगे। साथ ही टीवी एक्ट्रेस और रश्मि की दोस्त काम्या पंजाबी भी इस बारे में अरहान को लताड़ती और रश्मि की आंखें खुलवातीं नजर आएंगी।