‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में लोपा, स्वामी ओमजी की शेविंग करती है। ये देखकर मनु, मनवीर और नीतिभा उनका मजाक उड़ाते हैं। मनवीर कहते है कि उन्हें ऐसे देककर उनके फैंस क्या सोचते होंगे। ओमजी कहते है कि उनके ऑडियंस शो नहीं देखते। नीतिभा के पूछने पर कि वो किससे अपने लिए वोट मांगते हैं। ओमजी कहते है कि वे नीतिभा के फैंस से वोट मांगते हैं। प्रियंका, मनवीर और मनु से बातें करती है। वो कहती है कि उन्होंने कभी उनके बारे में गलत नहीं कहा। मनु कहते हैं कि ये तो वे बाहर जाकर टीवी पर देख लेंगे। रोहन, मनु, मनवीर, लोपा, राहुल यहां वाइल्ड कार्ड एंट्री जेसन की बातें करके उनकी मजाक बनाते हैं। मनु, बाहर से एलिना को स्ट्रेचिंग करते हुए देखते हैं। एलीना, साहिल को अपनी बॉडी पर उठाकर वर्कआउट करती हैं। घर के अंदर ओमजी कहते हैं कि साहिल और जेसन कितने सच हैं वो कुछ दिनों में पता चल जाएगा। उनकी बातों से रोहन और मनवीर सहमत भी होते हैं। बिग बॉस नए सदस्यों से कहते हैं कि उन्हें घर के अंदर जाने से पहले घर के नॉमिनेटेड सदस्य से चैलेंज टास्क करके जीतना होगा। जेसन, गौरव को चैलेंज करने के लिए चुनते हैं। एलिना, नीतिभा को चैलेंज करने के लिए चुनती हैं। साहिल यहां राहुल को चैलेंज करने के लिए चुनते हैं। जबकि प्रियंका, बानी को चैलेंज करे के लिए चुनती हैं। ऐसे नॉमिनेटेड सदस्य मनवीर बच जाते हैं जिससे वो इस हफ्ते के लिए सेफ हो जाते हैं। चैलेंज में उन सभी सदस्यों को एक टास्क करना है जिसमें एक डोम के अंदर उन दोनों कंटेस्टेंट को साथ में अधिक वक्त गुजारना होता है। प्रियंका, गौरव से कहती हैं कि उनकी विरोधी प्रियंका साइको है।

इधर मनु और मनवीर नए सदस्यों को सलाह देते हैं कि डोम के अंदर उन्हें काफी देर तक टिकना है तो वे पूरी तैयारी के साथ अंदर जायें। सभी डोम के अंदर जाते हैं जो काफी छोटा है और उन्हें बिना बाहर निकले हुए दो दिन उसके अंदर गुजारना है। प्रियंका, बानी से कहती है कि उनके बच्चों को अच्छा लगेगा कि वो बानी के साथ कॉम्पिटीशन कर रही है। मनु अपने साथी सदस्यों से कहते है कि प्रियंका इतनी तेज हैं कि कोई चाह कर भी उनसे बदतमीजी नहीं कर सकता है। ओमजी कहते हैं कि नए लोगों को हमें मदद करनी चाहिए क्योंकि उनका यहां कोई नहीं है। पहले कंपीटीटर में से राहुल और साहिल में साहिल टास्क जीत जाते हैं क्योंकि राहुल डोम से पहले निकल जाते हैं। सभी, साहिल का वेलकम करते हैं कि वे अब घर के सदस्य बन गए हैं। प्रियंका, बानी से कहती हैं कि उनका और मोना का कभी कंपेयर नहीं हो सकता है। इधर प्रियंका, मनु से कहती हैं कि वे घर पर सबसे कह दे कि मनु बस उनके हैं। किचन में लोपा, मनु को कहती हैं कि वो प्रियंका से बच कर रहे क्योंकि वो पूरी प्लानिंग के साथ आई हैं। मनवीर, मोना से बातें करते हैं, वे कहते हैं कि नए बंदों में प्रियंका उनकी फेवरेट है और साहिल के बस का तो कुछ भी नहीं है। साहिल, बानी के पास आकर कहते है कि मनु ये चाहते थे कि घर के पुराने सदस्य ही टास्क जीतें। जेसन और गौरव में गौरव अधिक देर तक अंदर रहकर टास्क जीत जाते हैं। बानी और प्रियंका के बीच मुकाबला काफी गहरा हो जाता है। दोनों में से कोई भी गिव अप करने को तैयार नहीं होता है। अंत में बानी, पहले निकल जाती हैं उसके बाद प्रियंका बाहर निकलती हैं।

Read Also: दंगल के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में नहीं जाएंगे आमिर खान