आकांक्षा शर्मा हाल ही में बिग बॉस 10 के घर में लॉक हो गई थीं। उन्होंने हाल ही में रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के साथ अपनी शादी टूटने की वजह का खुलासा किया। कुछ दिनों पहले घर के अंदर एंट्री लेने से पहले आकांक्षा ने कुछ बातों को स्वीकार करके प्रीमियर पर ही नई बहस को शुरू कर दिया था। तभी से यह मामला बात करने का हॉट टॉपिक बना हुआ है। शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी हैं। अपने कंफेशन में आकांक्षा ने अपने और जोरावर के अलग होने की कई वजह बताई थीं। जिसमें कि बताया कि हनीमून के समय उनके साथ परिवार भी साथ गया था। उन्हें जबर्दस्ती बच्चे को जन्म देने का दबाव बनाया गया। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार इस कहानी के कई पक्ष हो सकते हैं। वेबसाइट के हाथों हाल ही में तलाक दाखिल करते वक्त बताए गए कारण लगे हैं। जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। देखिए क्या लिखा है तलाक के कागजों में।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रोड्यूसर्स; गृहमंत्री ने पूरी सुरक्षा का दिया आश्वासन
कोई दहेज नहीं लिया गया- 2014 की फरवरी में जोरावर और आकांक्षा की शादी हुई थी और अप्रैल 2015 में तलाक की अर्जी दाखिल की गई। पेपर में साफ लिखा हुआ है कि जोरावर के परिवार ने किसी तरह का गिफ्ट या कैश नहीं लिया है।
पति से दूरी- जोड़ा अपने हनीमून पर गोवा, दुबई और मलेशिया गया लेकिन आकांक्षा अपने पति से हमेशा दूर रही। यहां तक कि उसने जोरावर को अपने पैरेंट्स के करीब गुड़गांव में शिफ्ट होने के लिए दबाव डाला। जोरावर के अनुसार उसकी इस इच्छा को पूरा करना बहुत बड़ी गलती थी।
Read Also: बिग बॉस-10: आकांक्षा शर्मा के आरोपों पर युवराज की मां ने दिया जवाब
आकांक्षा को शराब पीने और ड्रग्स की बुरी लत- जोरावर के अनुसार गुड़गांव शिफ्ट होने के बाद आकांक्षा देर रात को शराब पीकर घर आती थी और दोस्तों के साथ झगड़ती थी। जब परिवार ने उसे इससे मना किया को तो वह आपे से बाहर हो गई। आकांक्षा के इस बर्ताव की वजह से जोरावर और शबनम अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। शर्मा ने किसी मैरिज काउंसलर से मिलने के लिए मना कर दिया।
शबनम ने अपनी दोस्त और आकांक्षा की मां को उसकी हरकतों के बारे में बताया। यहां तक कि युवराज ने भी उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन उसमें कोई बदलाव नहीं आया और उसकी डिमांड बढ़ती गई। आकांक्षा की लाइफस्टाइल की वजह से आर्थिक खर्चे रोजाना बढ़ते गए। अगर उसे पैसे नहीं दिए जाते थे तो वो हंगामा खड़ा कर देती थी। यहां तक कि जोरावर को आत्महत्या करने तक की धमकी देती रहती थी। आकांक्षा के पैरेंट्स भी उसकी इन हरकतों की वजह से मजबूर हो गए थे। कई चेतावनियां देने के बावजूद वो नहीं सुधरी और उसने अपने पैरेंट्स तक की बेईज्जती की। परिवार की बेइज्जती करने के लिए अभद्र तस्वीरें पोस्ट की।
बिग बॉस में आकांक्षा के सफर की फिल्हाल शुरुआत हुई है। देखना ये हैं कि इस वजहों में कितनी सच्चाई है। साथ ही कौन सच और झूठ बहोल रहा है ये तो समय के साथ सभी के सामने आ ही जाएगा।
