बिग बॉस हाउस में 17 नवंबर के एपीसोड की शुरुआत आ देखें जरा गाने से होती है, जिसे सुनकर सभी घर वालों की नींद खुल जाती है और सभी अपना-अपना बैड छोड देते हैं। सुबह की शुरुआत लोकेश शर्मा करती हैं। बानी लोकेश को अपनी छोटी बहन कहती हैं और ये बताती हैं कि कैसे मनवीर और मनु पंजाबी दोनों उनको सपोर्ट नहीं करते हैं। इसी दौरान बानी लोकेश से एक प्लान के बारे में डिसकस करती हैं। इसके बाद बिग बॉस रोहन मेहरा को कैप्टेंसी जीतने का विनर बताते हैं। कप्तानी हासिल करने में इस बार भी सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट ने ही बाजी मारी है।
बिग बॉस के घर का अगला कप्तान बनने के लिए सबसे पहले लोपामुद्रा और रोहन मेहरा के बीच में एक टास्क हुआ। इसके बाद रोहन और राहुल देव के बीच एक मुकाबला हुआ। आखिर में लोपामुद्रा और रोहन टास्क पूरा करने के बाद घर की कप्तानी हासिल करने के हकदार बन गए। अब घर के सदस्यों को वोटिंग के जरिए ये निर्णय लेना था कि रोहन और लोपा में से किसे कप्तानी दी जाए। वोटिंग के दौरान लोपा को चार सदस्यों ने कप्तानी के लिए चुना। वहीं रोहन को पांच वोट मिले। इस तरह बिग बॉस के घर के नए कप्तान रोहन बन गए हैं। लिहाजा कप्तान बनते ही रोहन का बिहेवियर घर वालों के निराश करने वाला रहता है।

अब रोहन अपने स्पेशल बेड के अरेंजमेंट को लेकर घर वालों को बोलता है। इसी दौरान लोकेश शर्मा और लोपामुद्रा उसे ऐसा करने से मना कर देती है। लोकेश शर्मा काफी निराश होती हैं और रोते हुए घर जाने को बोलती हैं। इसके बाद लोपा मुद्रा का व्यवहार देख घर वाले शौक हो जाते हैं। स्वामी जी गौरव से बात करते हपए इस बार फिर से भारतीय संस्कृति की आड़ में सेलिब्रिटी के कपड़ों को लेकर कुछ न कुछ बोलते हैं। वे कहते हैं कि नितिभा कौल के वन पीस शॉर्ट ड्रेस को लेकर कहते हैं कि आखिरकार लड़कियां ऐसी छोटी ड्रेस क्यों पहनती हैं। तभी गौरव उनके कहता है कि ये उनकी चॉअस है कि उन्हें क्या पसंद और क्या नहीं आप और हम इसे लेकर कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं। इसके बाद बानी गौरव से गुस्सा हो जाती हैं। किचिन एरिया में गौरव का कहता है कि जब भी वो बानी से बात करता है तो वे अनसुना करती हैं।

इसके बाद मनवीर, मनु पंजाबी और मोनालिसा ओमस्वामी के भद्दे कमेंट्स को लेकर कहते हैं वे ऐसा बोलना बंद कर दें। इसके बाद वे तीनों से माफी मांगते हैं। मनु और मनवीर तो स्वामी जी को माफ कर देते हैं लेकिम मोनालिसा उन्हें कतई माफ करने के मूड में नहीं रहती है।