Bhoot One The Haunted Ship Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप (Bhoot One The Haunted Ship) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन 5 से 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बता दें कि इस फिल्म को बॉलीवुड में अभी तक की सबसे शानदार हॉरर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के निर्माता करण जौहर और हीरू जौहर हैं। वहीं, इसका निर्देशन भानू प्रताप सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो पृथ्वी का किरदार निभा रहे विक्की कौशल एक शिपयार्ड कंपनी में अधिकारी होते हैं जिनकी पत्नी (भूमि पेडणेकर) और बेटी एक दुर्घटना में मारे जाते हैं। विक्की अपने दुखद अतीत से उबर नहीं पाता जिसके चलते उसे अभी भी अपनी बेटी और पत्नी दिखाई देते हैं।

Live Blog

12:29 (IST)22 Feb 2020
दर्शक दे रहे हैं मिले जुले रिएक्शन

दर्शक फिल्म देखकर मिले जुले रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है तो फिर कुछ लोगों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई है।

12:02 (IST)22 Feb 2020
आशुतोष राणा ने किया शानदार अभिनय

आशुतोष राणा का अभिनय अच्छा है। अपने किरदार को ठीक से पेश करने में वह सफल रहे हैं। दुख, अवसाद और डर के भावों को उन्होंने सफलतापूर्वक अभिव्यक्त किया है। आशुतोष राणा तो ऐसी भूमिकाओं के लिए अब एक पसंदीदा नाम बन चुके हैं।

11:31 (IST)22 Feb 2020
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

भानु प्रताप सिंह के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल की ये फिल्म रीयल स्टोरी पर बेस्ड है। यह फिल्म एक 'घोस्ट शिप' की कहानी है। डायरेक्टर का दावा है कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म एक न्यूज पोर्टल में छपी कहानी पर बेस्ड है।

11:31 (IST)22 Feb 2020
शिप के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी

भानु प्रताप सिंह के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल की ये फिल्म रीयल स्टोरी पर बेस्ड है। यह फिल्म एक ‘घोस्ट शिप’ की कहानी है। डायरेक्टर का दावा है कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म एक न्यूज पोर्टल में छपी कहानी पर बेस्ड है। फिल्म देख हर कोई डर रहा है।

11:30 (IST)22 Feb 2020
लोगों से मिले अच्छे रिएक्शन

फिल्म भूत को लेकर तरण आदर्श का रिव्यू सामने आया है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म डल है। इस फिल्म को उन्होंने सिर्फ डेढ़ स्टार ही दिया है। विक्की कौशल के फैंस इस बात से काफी हैरान हैं कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म को इतने कम स्टार्स क्यों दिए गए हैं? ऐसे में लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। फैंस के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म को अभी तक अच्छे रिएक्शन ही मिले हैं।  

11:29 (IST)22 Feb 2020
विक्की कौशल ने जीता दिल

विक्की कौशल कितने कमाल के एक्टर हैं इस बात में किसी को कोई शक नहीं है। भूत फिल्म में भी विक्की ने दमदार एक्टिंग की है जिससके चलते फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

11:29 (IST)22 Feb 2020
फिल्म के टाइटल के लिए करण जौहर ने...

भूत फिल्म के टाइटल के लिए करण जौहर ने मशहूर फिल्म डायरेक्ट राम गोपाल वर्मा से मुलाकात की थी। राम गोपाल वर्मा ने ही 2000 के दशक में भूत टाइटल के साथ अपनी दो फिल्में बनाई थीं।