Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ की ठीक-ठाक ओपनिंग की, मगर आगे के दिनों में फिल्म कमाई और ढीली पड़ गई। 14 दिनों में फिल्म महज 76.99 करोड़ का बिजनेस किया है और अभी भी 100 करोड़ से काफी दूर है। अगले हफ्ते 21 अप्रैल 2023 को सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के रिलीज होने के बाद ‘भोला’ की कमाई में भारी असर दिखेगा।

गुमराह का निकला दम

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘गुमराह’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं। फिल्म को औसत रिव्यू मिले और तीन दिन में फिल्म ने महज 3 करोड़ 80 लाख का बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक कुल 5 करोड़ का बिजनेस किया है। यह साउथ मूवी ‘थडम’ का हिंदी रीमेक है।

दुनियाभर की कमाई मिला दें तो भोला ने 13 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है मगर लगता है भारत में ये आंकड़ा पार करना भोला के लिए मुश्किल है। अजय देवगन की पिछली फिल्म दृश्यम 2 ने शानदार कमाई की थी। भोला उससे बहुत पीछे है।

भोला साउथ मूवी कैथी का हिंदी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में कार्थी लीड रोल में थे।

भोला की अब तक की कमाई

दिन 1 [पहला गुरुवार] ₹ 11.2 करोड़
दिन 2 [पहला शुक्रवार] ₹ 7.4 करोड़
दिन 3 [पहला शनिवार] ₹ 12.2 करोड़
दिन 4 [पहला रविवार] ₹ 13.48 करोड़
दिन 5 [पहला सोमवार] ₹ 4.5 करोड़
दिन 6 [पहला मंगलवार] ₹ 4.8 करोड़
दिन 7 [पहला बुधवार] ₹ 3.2 करोड़
दिन 8 [दूसरा गुरुवार] ₹ 3.2 करोड़
दिन 9 [दूसरा शुक्रवार] ₹ 3.51 करोड़
दिन 10 [दूसरा शनिवार] ₹ 3.9 करोड़
दिन 11 [दूसरा रविवार] ₹ 4.9 करोड़
दिन 12 [दूसरा सोमवार] ₹ 1.6 करोड़
दिन 13 [दूसरा मंगलवार] ₹ 1.60 करोड़
14वें दिन [दूसरा बुधवार] ₹ 1.50 करोड़ (संभावित आंकड़ा)
कुल ₹ 76.99 करोड़

गुमराह की अब तक की कमाई

दिन 1 ₹ 1.10 करोड़
दिन 2 ₹ 1.25 करोड़
दिन 3 ₹ 1.50 करोड़
दिन 4 ₹ 50 लाख
कुल कमाई- 4.90 करोड़ रुपये