Vinay Bihari On Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करतीं हैं। काफी हीरोइनों के साथ काम कर चुके खेसारी लाल का भोजपुरी इंडस्ट्री में कईयों के साथ विवाद भी रहा है। पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के साथ उनके विवाद से कौन वाकिफ नहीं होगा। विवादों के लिस्ट में एक और नाम भी शामिल है, विनय बिहारी। बिनय बिहारी भोजपुरी के मशहूर गीतकार हैं। खेसारी के साथ उनका विवाद एक कार्यक्रम को लेकर पैदा हुआ था। दरअसल विनय बिहारी ने एक एक कार्यक्रम को लेकर खेसारी लाल को गाने के लिए आमंत्रित किया था। खेसारी ने इसके लिए विनय से 5 लाख की मोटी रकम की डिमांड रखी। विनय ने यह कहते हुए इतना पैसा देने से मना कर दिया कि यह चंदे से जुटाया पैसा है। इतना नहीं दे पाएंगें।

किसी तरह खेसारी तैयार हुए लेकिन प्रोग्राम के दौरान भगदड़ मच गई। खेसारी पर लोग ईंट पत्थर चलाने लगें। किसी तरह उनको सेफ जगह ले जाया गया। नाराज खेसारी ने विनय पर पूरा पैसा नहीं देने का आरोप लगा दिया। इसके बाद काफी विवाद बढ़ गया। विनय ने खेसारी पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘इस अनलकी आदमी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई जिंदगी भर के लिए आपाहिज हो गए। इसका जिम्मेदार कौन है। पूरे गांव में मातम फैल गया था।’

बता दें खेसारी पर विनय बिहारी ने भोजपुरी में अश्लिलता फैलाने सहित भोजपुरी फिल्मों के गिरते स्तर के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार भी ठहराया था। विनय ने उनको नचनिया तक कह दिया था। विनय इसके साथ ही यह भी कहा था कि, ‘आज बाजार बना है तो लोग हवाई जहाज में घूम रहे हैं नहीं तो कईयों (इनसे बड़े स्टार) को साईकिल पर हारमोनियम बजाते हुए, गाते हुए जाते देखा है। क्योंकि उनको बाजार नहीं मिला था। अपने आप को भोजपुरी का टॉवर या ब्रह्मा, विष्णु ना समझते हैं तो उनको मेरा प्रणाम।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)